Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Metro Update : Rs 2100 Crore more budget needed for underground Metro Track on MG Road, Survey Report #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Metro Update : Rs 2100 Crore more budget needed for underground Metro Track on MG Road, Survey Report #agra

313

आगरालीक्स ….आगरा में एमजी रोड पर मेट्रो ट्रैक एलीवेटेड बने या भूमिगत यह अब शासन निर्णय लेगा। सर्वे के अनुसार, भूमिगत मेट्रो बनना मुश्किल, 2100 करोड़ रुपये का बढ़ेगा खर्चा, पढ़े पूरी रिपोर्ट।


आगरा मेट्रो के दो कॉरी​डोर बनने हैं, पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है इसका काम चल रहा है। दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनना है। इस कॉरीडोर में 5.8 किलोमीटर लंबे एमजी रोड पर सात मेट्रो स्टेशन बनने हैं। यूपीएमआरसी द्वारा एमजी रोड पर एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं, एलीवेटेड ट्रैक बनने से उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। साथ ही एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण के दौरान परेशानी भी होगी ऐसे में एलीवेटेड की जगह भूमिगत मेट्रो ट्रैक बनाने की मांग की जा रही है।


भूमिगत मेट्रो के लिए कराया गया सर्वे
व्यापारियों के विरोध के बाद यूपीएमआरसी द्वारा एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो के लिए सर्वे कराया गया। इसमें सामने आया है कि भूमिगत मेट्रो ट्रैक बनाने के लिए 2100 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्चा आएगा। एक किलोमीटर लंबा एलीवेटेड ट्रैक बनाने में 100 करोड़ रुपये का खर्चा आता है जब इसी ट्रैक को भूमिगत बनाया जाएगा तो खर्चा बढ़कर 300 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।


भूमिगत ट्रैक के लिए चाहिए 52500 वर्ग मीटर जमीन
इसके साथ ही एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो बनाने के लिए 52500 वर्ग मीटर जमीन भी चाहिए। मगर, इतनी जमीन मिल पाना संभव नहीं है। इसके साथ ही भूमिगत मेट्रो ट्रैक बनाने के लिए यूरोपियन निवेश बैंक से अनुमति लेनी होगी। भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाने के लिए फुटपाथ के दोनों तरफ के पेड़ काटने पड़ेंगे। भूमिगत मेट्रो ट्रैक की खुदाई में निकलने वाली मिटटी के लिए अलग से डिपो बनाना पड़ेगा।


शासन को भेजी गई रिपोर्ट
आगरा मेट्रो के दोनों कॉरी​डोर पर अभी 8369 करोड़ रुपर्य का खर्चा आ रहा है, एमजी रोड पर भूमिगत ट्रैक बनाने से खर्चा बढ़कर 10469 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा
भूमिगत मेट्रो के लिए 5.8 किलोमीटर लंबे एमजी रोड पर सात महीने काम चलेगा और 1500 से 2000 मीटर के हिस्से में बैरीकेडिंग की जाएगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!