Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra Metro Video News : Taj Mahal view from Agra Metro, 6 station, Fare Rs 10 to 30#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Metro Video News : Taj Mahal view from Agra Metro, 6 station, Fare Rs 10 to 30#agra

293

आगरालीक्स …आगरा मेट्रो से आप ताजमहल का दीदार भी कर सकेंगे। आगरा मेट्रो का वीडियो ​देखिए, स्टेशन जहां पर दौड़ेगी मेट्रो।


आगरा मेट्रो के लिए पूजा कराने वाले आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री का कहना है कि सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक विशेष पूजा की जाएगी, जिसमें भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की जाएगी मेट्रो सुरक्षित सभी को अपनी मंजिल तक पहुंचाए। इसके लिए शुभ लग्न और शुभ योग के साथ सर्वासिददृध योग का समय देखा गया है, यह समय छह मार्च को सुबह सात बजे से शुरू हो रहा है इसलिए सुबह सात बजे से पूजा अर्चना की जा रही है। आगरा में ​ताजमहल से सिकंदरा, मेट्रो कॉरिडोर में छह किलोमीटर का ट्रैक ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक तैयार किया गया है। इसमें छह स्टेशन हैं और छह किलोमीटर लंंबा है। पीएम नरेंद्र मोदी आज कोलकाता से आगरा मेट्रो का वर्चुअल उदघाटन करेंगे ओर आगरा में सीएम योगी मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।


ये है सीएम योगी का कार्यक्रम
सीएम योगी सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर खेरिया सिविल एयरपोर्ट राजकीय वायुयान द्वारा पहुंचेंगे.
यहां से वे कार द्वारा ताजमहल मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना होंगे.
सुबह 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक सीएम योगी मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी द्वारा कोलकाता से इसका वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ यहां मौजूद रहेंगे. इसके बाद सीएम योगी मेट्रो रेल द्वारा ताजमहल मेट्रो स्टेशन से पूर्वी द्वार तक यात्रा करेंगे.
10 बजकर 55 मिनट पर यहां से प्रस्थान कार द्वारा करेंगे और सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा सैफई के लिए रवाना हो जाएंगे.


10 से 30 रुपये किराया
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल से सिकंदरा के बीच में ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मंदिर तक आगरा मेट्रो के छह स्टेशन बने हैं। इन छह मेट्रो स्टेशन पर सात मार्च से मेट्रो में आम लोग यात्रा कर सकेंगे। आगरा मेट्रो के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया 10 रुपये है, इसके बाद 20 रुपये और छह स्टेशन तक जाने का किराया 30 रुपये है।
सुबह छह से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। सुबह छह से रात 210 बजे तक आगरा मेट्रो का संचालन होगा। आगरा मेट्रो से सुबह से रात तक लोग यात्रा कर सकेंगे।
इन स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट
कैप्टन शुभम गुप्ता
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा किला
मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!