
लॉयर्स कॉलोनी निवासी स्कूल संचालक की 13 वर्षीय बेटी रविवार शाम 7 30 बजे अपने घर के बाहर खडी थी। इसी बीच मारूति 800 यूपी 80 पी 6872 उनके घर के बाहर आकर रुकी, एक युवक कार में से उतरा और उनकी बेटी को जबरन कार में डालकर भागने लगे। इसे देख स्कूल संचालक ने शोर मचा दिया। कार सवार सलमान कुरैशी उपर्फ मुकीम कुरैशी निवासी 6 75 खंदारी उसके साथी रिजवान कुरैशी और उसके चचेरे भाई ने बालिका को दबोच लिया। उसे कार में डालकर अश्लील हरकत करने लगे, उससे छेडखानी के साथ जोर दबरदस्ती करने लगे, इसी बीच लॉयर्स कॉलोनी मंदिर के सामने लोगों ने कार को रोक लिया। बालिका को चलती कार से धक्का मारकर भागते सलमान को लोगों ने पकड लिया, उसके साथी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी सलमान की जमकर धुनाई लगाई। कापफी संख्या में लोग थाना न्यू आगरा पहुंच गए हैं।
Leave a comment