
आगरालीक्स…. राजपथ पर योग कार्यक्रम के साथ ही देश में जगह जगह योग कार्यक्रम हुए। इसमें बॉलीवुड भी शामिल रहा। वहीं विज्ञान भवन में संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अंतरराष्ट्रीय योगा सम्मलेन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगगुरु बाबा रामदेव ने भी शिरकत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैंने यूएन के सामने योगा डे का प्रस्ताव रखा था तो मैंने नहीं सोचा था कि इतना सपोर्ट मिलेगा। योग जीवन को जी भर के जीने की जड़ी-बूटी है। योग ने करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य को ठीक किया है, इसे कमोडिटी नहीं बनाया जाना चाहिए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं संयुक्त राष्ट्र की महासभा में बोल रहा था तो मुझे थोड़ा ही अंदाजा था कि हमारी पेशकश पर इस तरह की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर कोई जीवन को जी भर के जीना चाहता है, योग जीवन को जी भर के जीने की जड़ी-बूटी है।
पीएम ने कहा कि अगर एक बीज वृक्ष में परिवर्तित हो सकता है तो नर भी नारायण की स्थिति को प्राप्त कर सकता है। योग से करोड़ों लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ, योग को कमोडिटी ना बनाएं।
पीएम से पहले योगगुरु रामदेव ने प्रधानमंत्री के इस कोशिश की तारीफ की और कहा कि मोदी जी राजनीतिक तौर पर अच्छे दिन ला रहे हैं लेकिन जो योग करेगा और उसका दिन अच्छा जरूर होगा, इसकी गारंटी है।
गौरतलब है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ४० हजार लोगों को साथ योगाभ्यास किया। सुबह 7 बजे से लेकर 7:35 बजे तक चले कार्यक्रम में 21 आसनाें के साथ योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर बाबा रामदेव सहित देश के जाने-माने चार योगगुरु, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे।
Leave a comment