Tuesday , 8 September 2026
Home हेल्थ Agra Moves Better–2026: ‘Posture India’ and ‘Healthy Surgeons’ Awareness Program at the Mental Health Institute, Agra
हेल्थ

Agra Moves Better–2026: ‘Posture India’ and ‘Healthy Surgeons’ Awareness Program at the Mental Health Institute, Agra

108

आगरालीक्स…आगरा मूव्स बेटर—2026 पहुंचा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान. लंबे समय तक खड़े होकर या बैठकर काम करने वाले चिकित्सकों और स्टाफ को सही posture, मूवमेंट के तरीके समझाए. महिला मरीजों की हुई बीएमडी जांच

आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान “Agra Moves Better – 2026” के अंतर्गत आज शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, आगरा में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के लिए “Posture India” तथा “Healthy Surgeons – Safe Hands” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों में सही कार्यस्थल मुद्रा, रीढ़ की सुरक्षा तथा गर्दन और कमर की समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्टाफ को लंबे समय तक बैठकर या खड़े होकर काम करने के दौरान सही posture, कार्यस्थल ergonomics, बीच-बीच में movement तथा अपनी musculoskeletal health का ध्यान रखने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। संदेश दिया गया कि दूसरों की देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए स्वयं का स्वस्थ और pain-free रहना भी उतना ही आवश्यक है।

इसी अवसर पर संस्थान में भर्ती महिला मरीजों तथा महिला स्टाफ की Bone Mineral Density (BMD) जांच भी की गई। प्रतिभागियों को osteoporosis के जोखिम, कमजोर हड्डियों की समय रहते पहचान, संतुलित आहार, पर्याप्त protein-calcium, Vitamin D, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा गिरने और fracture से बचाव के विषय में जानकारी दी गई। AOS के जन-जागरूकता कार्यक्रम में osteoporosis की शीघ्र पहचान और fracture prevention को विशेष महत्व दिया जा रहा है। आज अभियान के अंतर्गत दूसरा कार्यक्रम कपूर ऑर्थोपेडिक सेंटर, शहीद नगर में आयोजित हुआ, जहां लोगों की BMD जांच की गई। डॉ. अरुण कपूर तथा डॉ. अंकित कपूर ने उपस्थित लोगों को osteoporosis, bone health और हड्डियों को मजबूत रखने के उपायों के बारे में जानकारी दी।

AOS ने कहा कि “Agra Moves Better – 2026” केवल जांच शिविरों की श्रृंखला नहीं, बल्कि prevention और स्वस्थ जीवनशैली को घर-घर तक पहुंचाने का जन-जागरूकता अभियान है। अलग-अलग आयु और व्यावसायिक समूहों तक bone, joint, spine और musculoskeletal health का सरल एवं उपयोगी संदेश पहुंचाया जा रहा है।

कल भी तीन स्थानों पर जारी रहेगा अभियान
9 अगस्त को Agra Moves Better–2026 के अंतर्गत रामलाल वृद्धाश्रम, डॉ. संजय प्रकाश, विजय नगर तथा चतुर्वेदी महिला मंडल, विजय क्लब में जागरूकता कार्यक्रम एवं BMD जांच आयोजित की जाएगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को osteoporosis, fall prevention, स्वस्थ हड्डियों और नियमित movement के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: IMA elections in Agra on September 27; nominations to be filed by September 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को. 10 सितंबर तक होंगे...

हेल्थ

Agra News: Successful treatment of a rare disease at SN Medical College: 44-year-old woman’s life saved via laparoscopy…#agranews

आगरालीक्स…44 साल की महिला की छाती में समाए पेट और आंतें. आगरा...

हेल्थ

Agra Health News: CME organized by the Agra Nephrological Forum

आगरालीक्स…हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आपके गुर्दे कर रहे खराब. तेजी से...

हेल्थ

Cigicon 2026: Deliberations held on modern techniques and the latest methods in cochlear implant surgery

आगरालीक्स…घरों में इलेक्ट्रिक उपकरणों की तेज आवाज भी सुनने की क्षमता कर...

error: Content is protected !!