आगरालीक्स…आगरा नगर निगम चुनाव में नामांकन जमा करने में सिर्फ दो दिन बाकी. आज मेयर पद के लिए 7 तो पार्षदी के लिए 180 नामांकन पत्र खरीदे गए. जानिए अब तक कितने लोगों ने खरीदा नामांकन
आगरा में नगर निगम चुनाव को लेकर नगर निगम में नामांकन किया जा रहा है. 17 अप्रैल नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है लेकिन अभी तक केवल नामांकन पत्र ही खरीदे गए हैं. पांचवें दिन आज महापौर नगर निगम आगरा के लिए 7 नामांकन खरीदे गए तथा 100 वार्डों के लिए कुल 180 नामांकन पत्र बिके. इसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिए आरक्षित वार्डों के लिए 84 नामांकन खरीदे गए तथा अनारक्षित श्रेणी के लिए 96 नामांकन पत्र.

मेयर के लिए 29 नामांकन बिके
आगरा में नामांकन पत्रों की बिक्री के पांचवें दिन तक मेयर पद के लिए कुल 29 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं. वहीं सौ वार्डों के लिए अभी तक 908 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं.
कल का दिन अहम
नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है. मुख्य राजनीतिक दलों भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आप की ओर से अभी तक नामांकन पत्र ही नहीं खरीदे गए हैं. आज देर रात तक सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकते हैं, जिसके तहत रविवार को मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा जा सकता है और सोमवार को अंतिम दिन जमा कर सकते हैं.