आगरालीक्स…आगरा का डवलप होना भी जरूरी है और पर्यावरण सुरक्षित रखना भी. रियल एस्टेट कारोबारियों ने साझा कीं अपनी परेशानियां और बताए पॉल्यूशन निराकरण के उपाय
आगरा में एक से एक बढ़कर सोसाइटीज और मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग्स का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन टीटीजेड नियमों के कारण आगरा में निर्माण के लिए रियल एस्टेट कारोबारियों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. रियल एस्टेट कारोबारियो का मानना है कि आगरा का डेवलप होना भी जरूरी है और पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी. लेकिन कभी—कभी टीटीजेड के नियमों के अनुसार निर्माण कार्य में कुछ परेशानियां भी आ जाती है. इन्हीं परेशानियों को कैसे दूर किया जाए और कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए, को लेकर क्रेडाई आगरा की एक वर्कशॉप शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलसे में आयोजित की गई.

क्रेडाई आगरा की ओर से आयोजित इस वर्कशॉप में यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर विश्वनाथ शर्मा और एसईएसी के सदस्य इंजिनियर उमेश शर्मा उपस्थित रहे. उन्होंने रियल एस्टेट के कार्य करने में आने वाली विभिन्न प्रकार की परेशानियों को किस प्रकार से दूर किया जाए व कैसे रियल एस्टेट के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित किया जाए, इसके बारे में जानकारी दी और चर्चा की.
वर्कशॉप में बीडी अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रोल मॉडल प्रोजेक्ट के तौर पर वृंदावन स्थित प्रोजेक्ट को डेवलप किया है तो वहीं कमल चौधरी द्वारा भी पॉल्यूशन के निराकरण के लिये अपने अनुभव साझा किए गए. हेमंत जैन, मनीष बंसल, हाथरस क्रेडाई के चेयरमैन राकेश शर्मा, चेयरमैन पीएल शर्मा, सुशील अग्रवाल द्वारा भी अपने—अपने अनुभवों व जानकारियों को साझा किया गया. कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता क्रेडाई प्रेसिडेंट शोभिक गोयल व सचिव नितेश गर्ग द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में क्रेडाई की ओर से छोटे लाल बंसल, भगत सिंह बघेल, सुशील अग्रवाल, आरसी मित्तल, केके गौतम, राजीव वाधवा, गौतम रावत, राकेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, सरजु बंसल, राकेश लोधी, अमित शुक्ला, अनिल अग्रवाल, आयुष कोहली, राधेश्याम शर्मा, आर्यन चौधरी, किशोर गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे. क्रेडाई आगरा द्वारा गेस्ट स्पीकर्स का स्वागत दुपट्टा पहनाकर व फूल देकर किया गया व साथ में धन्यवाद के तौर पर उन्हें क्रेडाई के द्वारा मोमेंटो भेट किया गया.