Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra NCC Cadets Participate in Republic Day Parade on 26th January #agranews
टॉप न्यूज़

Agra NCC Cadets Participate in Republic Day Parade on 26th January #agranews

117

आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज की तीन कैडेट्स 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर करेंगी कदमताल।

एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के कैडेट्स विगत कई दशकों से राजपथ पर मार्च करते हुए शहर व महाविद्यालय के नाम को निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहे हैं। इस वर्ष 1 उ. प्र. वाहिनी एनसीसी से संबद्ध आगरा कॉलेज आर्मी विंग की 3 कैडेट्स 26 जनवरी को जब राजपथ पर खाकी वर्दी पहनकर कदमताल करेंगी तो शहर की जनता अपनी होनहारों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सीधे प्रसारण के माध्यम से देखकर गर्व का अनुभव करेगी।

इस वर्ष स्नातक की छात्रा सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी बसवराज परेड का हिस्सा बनेगीं। पिछले वर्ष वह प्री आरडीसी तृतीय तक पहुंच पाई थीं। लेकिन इस बार पुन: अथक परिश्रम के बाद उन्होंने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
स्नातक की छात्रा सीनियर अंडर ऑफिसर शिवानी परमार भी अपने दूसरे प्रयास में समस्त बाधाओं को पार करते हुए राजपथ के लिए चयनित हो गई हैं। पिछले वर्ष वह भी प्री आरडीसी तृतीय तक पहुंच पाई थीं। लेकिन राजपथ पर चलने का उनका सपना इस बार पूरा हो गया।
वहीं स्नातक में ही अध्ययनरत् अंडर ऑफिसर ममता का अपने प्रथम प्रयास में ही आरडीसी के लिए चयन हो गया। वह 26 जनवरी को राजपथ पर मार्च करेंगी।

बता दें कि गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेने के लिए कैडेट को एक लंबी चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। 100 दिन से अधिक दिनों तक अपने घर से दूर रहकर इन शिविरों में अपने आपको कड़े प्रशिक्षण गुजारते हैं। कैडेट को 10-10 दिन के लिए 3 प्रीआईजीसी, 1 आईजीसी तथा तीन प्रीआरडीसी शिविरों में विभिन्न स्तरों पर ड्रिल , कमांड, गार्ड, एनआईएपी, फ्लैग एरिया आदि प्रतियोगिताओं में अपने आपको सर्वोत्तम सिद्ध करना होता है। इसके उपरांत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेट प्रतिभाग करते हैं। इस शिविर में सभी कैडेट्स की दिनचर्या बहुत ही परिश्रम से परिपूर्ण होती है। प्रात 4:30 बजे जागरण के साथ एनसीसी निदेशालय स्थित करिअप्पा मैदान में ड्रिल का अभ्यास प्रारंभ हो जाता है, जिसमें भारत के सबसे तेज तर्रार व दक्ष ड्रिल उस्ताद इन कैडेट्स को ड्रिल का अभ्यास कराते हैं। दोपहर भोज के बाद 2:00 बजे फॉल इन (एकत्रीकरण) की सीटी के साथ सायं 4:15 तक सघन अभ्यास चलता है। सायं 4:30 से 6:00 बजे तक रोल कॉल होता है, जिसमें कंटिजेंट कमांडर अपने निदेशालय के कैडेट्स को मोटिवेट करते हैं। शिविर में प्रतिभाग कर रहे कैडेट्स के अनुसार जब राजपथ पर रिहर्सल करना होता है, उस दिन देर रात्रि 1:30 बजे से दिल्ली की भयंकर सर्दी में अभ्यास करना होता है, जो प्रात 11:00 बजे तक चलता है।
सभी कैडेट्स बचे हुए समय में अपनी वर्दी सही करते हैं तथा भारत के अन्य प्रांतों से आए कैडेट्स के साथ मिलकर उनकी संस्कृति, भाषा, खान-पान, वेश-भूषा आदि के बारे में अनुभव साझा करते हैं।
उपरोक्त कैडेट्स के गणतंत्र दिवस परेड में चयन पर एनसीसी आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके मिश्रा, वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल अजय मिश्रा एवं कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा कैडेट्स को बधाई दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!