आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कई थाना प्रभारी बदले गए हैं। ( Agra News: 07 Police Station In charge Transfer#Agra )
आगरा में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सात थाना प्रभारियों के के तबादले किए हैं। अपराध शाखा से देवेंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी निरीक्षक अछनेरा बनाया गया है। निरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना बासौनी बनाया है। थानाध्यक्ष जगनेर मदन सिंह को थानाध्यक्ष खेरागढ़ बनाया गया है। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा सौरभ सिंह को थानाध्यक्ष जगनेर बनाया गया है। थानाध्यक्ष पिढ़ौरा हरीश कुमार को थानाध्यक्ष बमरौली कटारा बनाया गया है। हरेंद्र कुमार चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया को थानाध्यक्ष पिढ़ोरा और अजीत सिंह थाना साइबर सेल से थानाध्यक्ष मन्सुखपुरा बनाया गया है।