आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली में 1.75 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन. भर्ती रैली को लेकर पुलिस प्रशासन ने बनाई पूरी व्यवस्था. जानिए आगरा के युवाओं को कब मिलेगा मौका
आगरा में अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं पर पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण करना शुरू कर दिया है. आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियंरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक यह भर्ती रैली होगी. इसमें आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के युवा भाग लेने आ रहे हैं. भर्ती रैली का लेकर 1.75 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
डीएम ने सौंपी जिम्मेदारियां
शुक्रवार को एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने अधिकारियों के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया. रैली स्थल पर कोई ऐसी कमी नहीं छोड़ा चाह रहे जिसकी वजह से अव्यवस्था की स्थिति हो.

ये रहेंगी व्यवस्थाएं
रैल्ी भर्ती स्थल पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बैरियर एवं यातायात की व्यवस्था रहेगी
भर्ती स्थल पर स्पेशल टास्क फोर्स, मोबाइल पुलिस फोर्स एवं दंगा विरोधी फोर्स तैनात रहेगा
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए अधिचूना कर्मियों की तैनाती की गई है.
रैली स्थल पर हर दिन दस अस्थाई टॉयलेट, मोबाइल टायलेट और सफाई की व्यवस्था रहेगी.
हाइवे पर भर्ती स्थल के आसपास जिला पंचायत अथवा क्षेत्र पंचायत के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी
डीएम ने आदेश देनते हुए कहा है कि भर्ती मैदान की साफ सफाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है. बैरिकेडिंग, फैंसिंग पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जाएगा जबकि हैल्थ कैम्प व एंबुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्सकाधिकारी को करनी है. नगर निगम की ओर से 10 मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करेगा. जलकलविभाग पेयजल व्यवस्था करेगा. आकस्मिक स्थित से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र व संचार व्यवस्था होगी. विद्युत, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं तय समय से पूर्व पूरी करनी होंगी.