आगरालीक्स.. जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, आगरा में सफाई व्यवस्था शुरू,
हाथरस कांड में फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट पर सवाल। देश दुनिया की खबरें.
शिवकुमार पर छापे, कांग्रेसी गुस्साए
कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के कर्नाटक और मुंबई स्थित 14 ठिकानों पर सीबीआई ने एक साथ छापे मारे। उपचुनाव से पहले डाले गए सीबीआई छापों से कांग्रेस नेता भारी गुस्से में हैं और इसे बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट कर लिखा है कि मोदी-येदुरप्पा की जोड़ी का अपनी कठपुतली सीबीआई द्वारा डराने धमकाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने लिखा है कि इन हथकंडों से कांग्रेसी डरने वाले नहीं हैं।
मोरेटोरियम पर कोर्ट ने मांगा ब्योरा
ब्याज पर ब्याज मामले में राहत देने की केंद्र सरकार की घोषणा पर सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्ताह में ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने जानना चाह है कि इसके लिए रिजर्व बैंक द्वारा किसी तरह का कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। इसलिए सरकार पूरा ब्योरा कोर्ट को दे। कोर्ट ने सरकार को नया हलफनामा कोर्ट में दायर करने को कहा है। सरकार को 12 अक्टूबर तक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया गया है।
कम्पनसेशन सेस जून 22 के बाद भी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया है कि लग्जरी और कई अय तरह की वस्तुओं पर लगने वाला कम्पनसेशन सेस जून 2022 से भी आगे बढ़ाया जाएगा। समझा जाता है कि राज्यों को नुकसान से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। मुआवजे के लिए केंद्र सरकार के इस विकल्प को 20 राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य ने भी स्वीकार किया है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों ने इस पेशकश को ठुकरा दिया है।
वायुसेना दिवस पर राफेल दिखाएगा जलवा
इसी हफ्ते होने वाले वायुसेना दिवस के मौके पर होने वाली फ्लाई पास्ट में फ्रांस से आए राफेल युद्धक विमान भी अपने करतब दिखाएंगे।