आगरालीक्स …आगरा में यमुना में डूबने से दो बच्चों की मौत, यमुना में खनन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे से भी हादसे हो रहे हैं।

आगरा के इस्लाम नगर यमुना पार के रहने वाले 10 साल के रितिक पुत्र विजय पाल सिंह और नौ साल के तन्नू पुत्र सत्यप्रकाश गुरुवार दोपहर में खेलते हुए यमुना के किनारे पवन विहार पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बच्चे यमुना किनारे खनने के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भरा होने से डूब गए। शाम तक बच्चे नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने बच्चों की तलाश की तो पता चला कि वे पवन विहार में यमुना किनारे पर गए थे, इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना में बच्चों की तलाश शुरू की।
दोनों के मिले शव
रात में अंधेरा होने के कारण स्टीमर से तलाश करने में समस्या आने लगी, शुक्रवार सुबह पुलिस ने तलाश शुरू की। दोनों बच्चों के शव यमुना में कटरा वजीर खां के पास मिले हैं। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।