आगरालीक्स…Agra News: आगरा दिल्ली हाईवे पर कार और स्कॉर्पियों में आमने सामने की टक्कर, 10 साल के बालक की मौत, 11 घायल। ( Agra News: 10 year old died in road accident in Agra-Delhi highway#Agra )
आगरा के रामबाग और राजपुर चुंगी का परिवार कार से कोसीकलां से आगरा के लिए आ रहा था और स्कॉर्पियो सवार मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम को डीपीएस स्कूल, छाता के पास स्कॉर्पियो और कार की आमने सामने की भिड़त हो गई। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, कार में फंसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में बालक की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल रामबाग के रहने वाले 10 साल के आयुष, 17 साल की तमन्ना 14 साल के सुमित यादव, 40 साल की नीतू यादव, 40 साल के नरेश के साथ ही राजपुर चुंगी के रहने वाले 33 साल की आशा यादव, 5 साल के अभी यादव, 28 साल के पंकज सहित अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयुष की मौत हो गई। वहीं, स्कॉथ्र्पयो सवार महरौली कोसीकलां निवासी 55 साल के रहीमंत, 36 साल के कदीम और पांच साल के परवेज घायल हो हैं।