आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अपने परिचितों को कल फ्री में ताजमहल दिखा सकते हैं। ताजमहल सहित सभी स्मारकों में कल यानी 19 नवंबर को फ्री में प्रवेश मिलेगा। ( Agra News: Entry free in Taj Mahal & other Monuments on 19th November 2025#Agra )
19 नवंबर से विश्व धरोहर सप्ताह शुरू हो रहा है। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन 19 नवंबर यानी बुधवार को ताजमहल, आगरा किला, एत्माउददौला स्मारक, फतेहपुर सीकरी सहित अन्य स्मारकों में पर्यटकों को फ्री में प्रवेश मिलेगा, टिकट नहीं खरीदनी होगी।
मुख्य गुंबद पर 200 रुपये की टिकट खरीद कर ही जा सकेंगे
एएसआई आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, ताजमहज सहित अन्य स्मारकों में 19 नवंबर को प्रवेश फ्री रहेगा लेकिन ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट खरीदनी होगी। इसके साथ ही 25 नवंबर तक चलने वाले विश्व धरोहर सप्ताह में स्मारकों में कल्चरल प्रोग्राम होंगे।