आगरालीक्स… सनसनीखेज…. आगरा में 10 साल की बालिका की हत्या कर शव अलमारी में छिपाया, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया।

आगरा के जगदीशपुरा में एक मकान में कारपेंटर किराए पर रहता है, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। इसी मकान में एक और किराएदार रहता है। सोमवार को कारपेंटर काम पर गए थे, पत्नी घरों में झाडू पौंधा करती है तो वे भी चली गईं। बेटा और बेटी घर पर रह गए थे, दोपहर में जब कारपेंटर की पत्नी लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी वे परेशान हो गईं। उन्होंने मकान में ही किराए पर रहने वाले प्रकाश के बेटे सनी से अपनी बेटे के बारे में पूछा, उसने बताया कि वह बाजार गई है लेकिन शाम तक बेटी वापस नहीं लौटी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कमरे में अलमारी से निकाला बेटी का शव
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले लेकिन कारपेंटर की बेटी घर से बाहर जाती दिखाई नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने सनी को पकड़ लिया, क्योंकि उसने ही कहा था कि 10 साल की बालिका बाजार गई है, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने देर रात सनी की निशानदेसी कमरे का ताला खुलवाया, कमरे के अंदर बनी अलमारी में रजाई में 10 साल की बालिका का लिपटा हुआ शव मिला। पुलिस ने सनी को हिरासत में ले लिया है।
दुष्कर्म की आशंका, पकड़े जाने के डर से हत्या
पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव अलमारी में बंद कर रख दिया। इस मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस उपायुक्त विकास कुमार का मीडिया से कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।