आगरालीक्स …Agra News: आ्र्रगरा में धर्मांतरण का एक और मामला, पुलिस ने एक महीने की रेकी, ईसाई धर्मसभा में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 5 महिलाओं सहित 11 को पकड़ा। ( Agra News: 11 taken in police custody in religious conversion#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शाहगंज क्षेत्र में सिंधी और अनुसूचित जाति के लोगों को बुलाकर हर रविवार को ईसाई धर्मसभा का आयोजन कराया जा रहा था। भाजपा नेता सुनील कर्मचंदानी और घनश्याम हेमलानी ने उच्च शिखा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत की। यह मामला पुलिस आयुक्त दीपक कुमार तक पहुंचा, इसके बाद शाहगंज पुलिस ने रेकी शुरू की।
सादा ड्रेस में महिला सिपाही धर्मसभा में शामिल हुए
पुलिस ने एक महीने तक रेकी कराई, महिला सिपाहियों को सादा ड्रेस में शाहगंज में हर रविवार को आयोजित की जा रही धर्मसभा में भेजा गया। धर्मसभा में बाहर से भी लोग आते थे, धर्मसभा में सिंधी और अनुसूचित जाति के लोग शामिल होते थे, धर्मसभा में उनकी समस्याएं पूछी जातीं थी।
इन समस्याओं को दूर करने का दावा करते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था, जो लोग धर्मपरिवर्तन के लिए तैयार हो जाते थे उनकी हर संभव मदद करने का आश्वसान दिया जाता था। इन लोगों से कहा जाता था कि टीका ना लगवाएं, कलावा ना पहनें, ईसाई धर्म में आने के लाभ भी बताए जाते थे। इसके बाद पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 11 को पकड़ा है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि धर्मपरिवर्तन के कराने के आरोप में कुछ लोगों को पकड़ा है उनसे पूछताछ की जा रही है।