आगरालीक्स…आगरा में पहली बार Nucala (Mepolizumab) इंजेक्शन द्वारा गंभीर एलर्जी व अस्थमा का सफल इलाज. एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंघल…
आगरा व आसपास के जिलों में पहली बार गंभीर अस्थमा व एलर्जी से पीड़ित मरीज को Nucala (Mepolizumab) इंजेक्शन सफलतापूर्वक दिया गया। यह उपलब्धि आरआर मेडिकेयर एंड हार्ट सेंटर, कमला नगर के वरिष्ठ चेस्ट एवं एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंघल द्वारा संभव हुई। मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी — सभी तरह के इलाज के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी। जब मरीज डॉ. संजीव सिंघल से परामर्श के लिए आया, तब पहली बार उसे एलर्जी नियंत्रित करने वाले विशेष इंजेक्शन के बारे में बताया गया। इंजेक्शन के बाद —मरीज पूर्णतः स्थिर रहे
कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ
इलाज के बाद स्वस्थ अवस्था में घर भेजा गया
Nucala उन मरीजों के लिए एक क्रांतिकारी विकल्प है जो वर्षों से हाई डोज़ दवाओं के बाद भी एलर्जी के असहनीय लक्षणों से जूझ रहे है । यह पहला अवसर है जब आगरा में किसी मरीज को यह उन्नत बायोलॉजिकल इंजेक्शन दिया गया है। अब एलर्जी और अस्थमा से राहत संभव है, वो भी बिना लंबे इलाज की थकान के।