Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: 12 eminent personalities received the ‘Braj Ratna Award’ in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 12 eminent personalities received the ‘Braj Ratna Award’ in Agra…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात न्यूरो सर्जन डा आर सी मिश्रा को मिला ब्रज विशिष्ट सम्मान. 12 विभूतियों को मिला ‘ब्रज रत्न अवार्ड’. जानिए किन—किन को मिला ये सम्मान

ब्रज की धरा आज एक बार फिर गौरवान्वित हुई। ब्रज की धरती से जुड़ी वे विभूतियां एक मंच पर उपस्थित थीं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के आधार पर समाज, कला, संस्कृति और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इन्हें सम्मानित कर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ही नहीं, बल्कि पूरे शहर ने गर्व का अनुभव किया। गुरुवार को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। इन विभूतियों ने कला, साहित्य, संस्कृति, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया समारोह के मुख्य अतिथि, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रजभूमि वह पावन धरती है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का संदेश पूरे विश्व में गुंजायमान है। उसमें त्याग, समर्पण और सेवा का संदेश निहित है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी उपलब्धियों का उत्सव मनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर सन्मार्ग पर अग्रसर हो सके। देवताओं, ऋषि-मुनियों और भक्तों की भूमि होने के कारण ब्रज का कण-कण वंदनीय है। ऐसी भूमि की विभूतियों को सम्मानित करना सौभाग्य की बात है।

जब राज्यपाल ने संभाली संतोष आनंद की व्हीलचेयर
विख्यात गीतकार संतोष आनंद को सम्मानित करने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंच से नीचे आए। सम्मानित करने के उपरांत उन्होंने स्वयं उनकी व्हीलचेयर संभाली और संतोष आनंद को दीर्घा तक पहुंचाया। यह दृश्य उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी रहा।

अतिथियों का स्वागत इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता, एसबीआई के डीजीएम संजय कुमार सिंह, संस्कृति यूनिवर्सिटी के चांसलर सचिन गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा, राममोहन कपूर, शकुन बंसल एवं राजीव वासन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया।

ब्रज के सितारों से नई पीढ़ी ले प्रेरणा
फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि ब्रज की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। ब्रज भूमि की उन विभूतियों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने समर्पण भाव से देश व समाज की सेवा की है।

नौ श्रेणियों में प्रदान किए गए अवार्ड
सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने बताया that वर्ष 2016 से ब्रज मंडल की विशिष्ट प्रतिभाओं को नौ श्रेणियों में यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इनमें आध्यात्म एवं दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन एवं नृत्य जैसी विधाएं शामिल हैं। चयन प्रक्रिया लगभग तीन दर्जन सदस्यों की निर्णायक मंडली द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाती है।

इनको किया गया अलंकृत
राष्ट्र गौरव सम्मान
पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग — गौसेवक
आईपीएस नवनीत सिकेरा — उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा

अमरत्व सम्मान
स्व. श्री शैलेन्द्र कुमार — हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार

ब्रज रत्न अवार्ड
संतोष आनंद — प्रख्यात गीतकार
पंकज कालरा — फिल्म एवं टीवी अभिनेता
हेमंत बृजवासी — गायक
डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह — चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी
प्रो. डॉ. शशि तिवारी — साहित्यकार एवं कवयित्री
डॉ. नीलू शर्मा — कथक नृत्यांगना एवं तबला वादक
सोनिया शर्मा — पैराशूटर

ब्रज श्री सम्मान
भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री

ब्रज विशिष्ट सम्मान
डॉ. आर. सी. मिश्रा — वरिष्ठ न्यूरोसर्जन

मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस अवसर पर एफ़मेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, डॉ. गिरधर शर्मा, शकुन बंसल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. पंकज नगाइच, दीपक मनचंदा, राममोहन कपूर, डॉ. वीना लवानिया, राजीव वासन, कुलदीप ठाकुर, राजेश मंगल, सुरेश बरेजा, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल, रोहित जैन, मोहित जैन, योगेश गोयल, दीपक अग्रवाल, डॉ. कैलाश सारस्वत, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, मयंक अग्रवाल, उपेंद्र सिंह लवली, मुकुल जैन, मधुकर अरोड़ा, उदयवीर सिंह, सचिन सारस्वत, डॉ. महेश धाकड़, डीजीसी अशोक चौबे, कवि पवन आगरी, रंजीत सामा, एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल राखी जैन, काव्या सिंह, आदर्श नंदन गुप्ता, अविनाश वर्मा, गजेंद्र सिंह एवं डॉ. रामनरेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: The grand inauguration of the Maa Pitambara Mahotsav took place in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

आगरा

Agra Live News: Action Taken Against Those Who Pull Train Alarm Chains Without Cause…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रेलवे स्टेशनों पर बिना कारण ट्रेन की अलार्म चेन खींचने...

आगरा

Agra Live News: Bird nests and water pots made from old pots left around temples and trees in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मंदिर और पेड़ों के आसपास छोड़े गए पुराने घड़ों से...

error: Content is protected !!