आगरालीक्स ….आगरा में 16 मार्च से 12 से 14 साल के छात्रों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। जानें कैसे और कहां लगवा सकते हैं वैक्सीन।
आगरा में 12 से 14 साल के बच्चों को 15 मार्च से वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन आगरा में केवल जिला अस्पताल में ही 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगेगी। इस आयुवर्ग के बच्चों को कार्बोवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। इस वैक्सीन की भी दो डोज लगाई जाएंगी। दो डोज के बीच में 28 दिन का अंतर होगा।

इस तरह लगवा सकते हैं वैक्सीन
आप अपने बच्चे को जिसकी उम्र 12 से अधिक है उसे वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो जिला अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चे की जन्मतिथि से संबंधित कोई दस्तावेज होना चाहिए। इसके लिए आपके पास स्कूल का आईडी कार्ड जिसमें जन्मतिथि लिखी हो। जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मार्कशीट होनी चाहिए।
1.87 लाख बच्चों को लगेगी वैक्सीन
आगरा में 12 से 14 साल के 1.87 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है। पहले जिला अस्पताल में एक ही सेंटर पर वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके बाद सेंटर की संख्या बढ़ा दी जाएगी।