आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के नए आंकड़े जारी, जानें आज कितने नए केस मिले।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने वाली है, कोरोना के नए केस कम हो गए हैं। मंगलवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव कोई मरीज भी ठीक नहीं हुआ है।
कोरोना के 11 सक्रिय केस
आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है और कोई मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। अब कोरोना के 11 सक्रिय केस हैं। इन सभी मरीजों का अपने घर पर ही इलाज चल रहा है। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।