आगरालीक्स…आगरा में 12 वर्षीय खुशी किशोरी सुनाएंगी श्रीमद्भागवत कथा. मंदिर में सजाए गए 1100 कलश…
हरि बोल सेवा समिति द्वारा आयोजित 12 वार्षिय कथावाचक खुशी किशोरी जी महालक्ष्मी मंदिर परिसर से ज्ञान गंगा की धारा बहाएंगी। 24 फरवरी से होने वाली श्रीमदभागवत सप्ताह का आयोजन हरि बोल सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिये आज गुरुवार को बल्केश्वर शक्ति सुशील मंदिर परिसर में 1100 कलश सजाये गए।

कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बढ़ चढ़ कर महिलायों ने भाग लिया जिसमे ममता सिंघल संस्थापक, अर्चना अग्रवाल संरक्षक, गुंजन अग्रवाल महामंत्री, सीमा, अनीता, अंशु, अनु, राधा, मीनू, गायत्री, सावित्री, शिल्पी, संतोष, सपना, रेखा, पूजा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, आदिपिका गुप्ता, भूमिका समालि एवं समस्त पदाधिकारीगण हरि बोल सेवा समिति के मौजूद रहै।