आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सातवीं कक्षा के छात्र ने आनलाइन गेम में पिता के खाते से 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, पिता पुलिस के पास पहुंच गए। ( Agra News: 12 year old transfer Rs 2.50 Lakh for online game#Agra)
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले युवक ने साइबर सेल में शिकायत की, इसमें कहा कि उनके खाते से 2.50 लाख रुपये निकल गए हैं जबकि उन्होंने ना तो कोई बैंक से लेनदेन किया है और ना ही किसी को ओटीपी और पासवर्ड बताया है। साइबर सेल ने जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
आनलाइन गेम में रिवार्ड प्वाइंट लेने के लिए खाते से ट्रांसफर हुए पैसे
साइबर सेल की जांच में सामने आया कि 2.50 लाख रुपये धीरे धीरे करके आनलाइन गेम खिलाने वाली कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। जांच में सामने आया कि युवक का 12 साल का बेटा आनलाइन बेम खेलने लगा था।
गेम खेलने पर रिवार्ड प्वाइंट लेने के लिए पैसे लिए जाते हैं इसके लिए कंपनियां खाता अटैक करा लेती हैं इसके बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए ओके का आप्शन आता है उसे क्लिक करते हुए पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। युवक के बेटा ओके का बटन दबाता गया उसे अंदाजा नहीं था कि इससे पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं।इससे बचने के लिए अपने बच्चों को आनलाइन गेम ना खेलने दें, अपना मोबाइल ना दें जिस पर बैंक खाता अटैक है और अपने बैंक खाते की जानकारी बच्चों को ना दें।