आगरालीक्स…. अच्छी खबर, आगरा में बंदरों से मिलेगी राहत, आगरा में पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर। आपके क्षेत्र में भी है बंदरों का आतंक।
आगरा में बंदरों से आतंक के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं, कई संस्थाओं को बंदरों की नसबंदी के लिए ठेका दिया जा चुका है। इसके बाद भी बंदरों की संख्या कम नहीं हो रही है। संस्थानएं बंदरों को एक जगह से पकड़ती हैं और दूसरी जगह छोड़ देती हैं। आए दिन बंदरों के हमलावर होने से हादसे हो रहे हैं। गर्मी में भूख प्यास के चलते बंदरों के हमले भी बढ़ गए हैं। ( First Monkey Rescue & Rehabilitation Center in 5 Acres built in Agra with Rs 14 Crore )
पांच एकड़ में 14 करोड़ से रेस्क्यू सेंटर
आगरा में नगर निगम द्वारा रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर बनाया जाएगा। यह प्रदेश का पहला रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर होगा। नगर निगम के मुख्य पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि आगरा के सिकंदरा के मुस्तकिल में नगर निगम की शूटिंग रेंज की जमीन खाली पड़ी हुई है। यहां पांच एकड़ में रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर बनाने के लिए डीपीआर तैयार की गई है। 14 करोड़ रुपये की लागत से रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर बनाया जाएगा।
सेंटर में पहले 500 बंदरों की होगी क्षमता
आगरा का रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर प्रदेश का पहला सेंटर होगा। इस सेंटर में शहर से बंदर पकड़े जाएंगे। बंदरों की नसबंदी की जाएगी, जिन बंदरों की तबीयत ठीक नहीं है उनका इलाज भी किया जाएगा। इसके बाद बंदरों को जंगल में छोड़ा जाएगा, जिससे शहर में बंदरों की संख्या कम हो सके। रेस्क्यू एंड रिहेबिलटेशन सेंटर की पहले चरण में क्षमता 500 रखी जाएगी, इसके बाद बढ़ाकर 2000 बंदर तक की जाएगी।