आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 12 वीं के छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, सोशल मीडिया पर छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर अरेस्ट।
आगरा में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 48 वीडियो वायरल हुए, वीडियो क्लिप्स में दो छात्राओं के साथ दो युवक थे, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। (Agra News: 12th Student arrested after two girls compromised video goes viral)
तीन महीने पहले के वीडियो, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
इस मामले में एक छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, इसमें आरोप लगाए हैं कि छात्रा के साथ 12 वीं के छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा को अपने जाल में फंसाने के बाद अपने साथ घर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया।
छात्र और उसके दोस्त को किया अरेस्ट
दो अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने 12 वीं के छात्र सहित दो को अरेस्ट किया है, दोनों नाबालिग हैं, पुलिस जांच कर रही है, वीडियो वायरल किसके द्वारा किए गए इसकी भी जांच की जा रही है। डीसीपी वेस्ट जोन आदित्य का कहना है कि दो किशोरों को अरेस्ट किया गया है।