Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: 13-year-old Gunjan in critical condition in car accident with school children, referred to Delhi AIIMS…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 13-year-old Gunjan in critical condition in car accident with school children, referred to Delhi AIIMS…#agranews

164

आगरालीक्स…जिंदगी और मौत से जूझ रही गुंजन. डॉक्टरों ने एम्स किया रेफर. स्कूली बच्चों के साथ हुए एक्सीडेंट में ये भी हुई थी बुरी तरह से घायल. दुआएं कीजिए….सलामत रहे गुंजन

आगरा में गुरुवार को स्कूली बच्चों के साथ हुए कार हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए. इन तीन घायल बच्चों में 13 साल की गुंजन भी है जो कि बुरी तरह से घायल हुई है. इसकी हालत इतनी गंभीर है कि आगरा के चिकित्सकों ने इसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया है. परिजन आज गुंजन को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एम्स के लिए ले गए हैं.

डौकी के कछपुरा में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार स्कूली बच्चों के लिए काल बनकर आई. सड़क ​किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे 7 बच्चों में से 6 बच्चों को इस कार ने रौंद दिया. हादसे में तीन बच्चों 14 साल की दीप्ति, उसके भाई 8 साल के अरविंद और 9 साल की प्रज्ञा की कल ही मौत हो गई जबकि 3 बच्चे 13 साल की गुंजन, 11 साल का नमन और 6 साल की लावण्या घायल हुए. इन्हें शमसाबाद रोड स्थित जीआर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि हादसे में गुंजन बुरी तरह से घायल हुई है. उसे ब्रेन हेमरेज हुआ था जिससे वह कोमा में चली गई थी. उसकी हालत में सुधार न होता देख शुक्रवार को चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया है. परिजन आज बच्ची को लेकर एम्स के लिए रवाना हो गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

आगरा

Agra Live News: The Eye Hospital of the Bajaja Committee in Agra has received a “Pack Scan 300 Plus” as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के क्षेत्र बजाजा कमेटी के आई हॉस्पिटल को दान में मिली...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

आगरा

Agra Live News: Practiced yoga in the lap of nature in Agra; conveyed a message of environmental conservation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रकृति की गोद में किया योग. स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण...

error: Content is protected !!