Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Good News: Foundation stone laid for second gate of Agra Cantt station, will be ready in August 2023…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Foundation stone laid for second gate of Agra Cantt station, will be ready in August 2023…#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन के लिए बन रहा सेकेंड एंट्री गेट. पहली झलक देखें. जानिए क्या होगा इसका नाम कब तक तैयार होगा. यात्रियों को क्या—क्या मिलेगा इसका फायदा…

आज शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप द्वारा आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया| यात्री द्वितीय प्रवेश द्वार से ईदगाह बस स्टैंड, खेरिया रोड से आगरा छावनी स्टेशन पर आ सकेंगे। द्वितीय प्रवेश द्वार 4.37 करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगा एवं इस कार्य के पूर्ण होने की संभावित तिथि – अगस्त 2023 रखी गयी है। इस गेट के बनने से ईदगाह बस स्टैंड से आगरा कैंट की दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, आगरा कैंट स्टेशन के सामने ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। यह एंट्री पार्सल कार्यालय के समीप प्लेटफॉर्म नंबर एक पर होगी। आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश खुलने से हजारों लोगों को फायदा होगा। इस द्वितीय प्रवेश द्वार के बनने से खेरिया रोड से ईदगाह बस स्टैंड नही जाना पड़ेगा इससे सीधे तीन किमी की दूरी कम हो जाएगी। यात्री ईदगाह बस स्टैंड ,खेरिया रोड की ओर से आगरा छावनी स्टेशन पर आ सकेंगे।

मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार इस गेट का नाम G20 रखा जायेगा तथा द्वितीय प्रवेश द्वार के मास्टर प्लान को लेकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति यूनिट कमलेश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस एस वीरेंद्र वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा असद सईद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जीएसयू) कुलदीप मीना, उप मुख्य अभियंता (जीएसयू) होतम सिंह, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबंधक अशोक कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता सी एंड डब्लू वी जे सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल अभियंता मुख्यालय जीएन विश्वनाथन एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

आगरा

Agra Live News: The Eye Hospital of the Bajaja Committee in Agra has received a “Pack Scan 300 Plus” as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के क्षेत्र बजाजा कमेटी के आई हॉस्पिटल को दान में मिली...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

आगरा

Agra Live News: Practiced yoga in the lap of nature in Agra; conveyed a message of environmental conservation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रकृति की गोद में किया योग. स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण...

error: Content is protected !!