Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: 132nd birth anniversary of Bharat Ratna Baba Saheb celebrated at Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 132nd birth anniversary of Bharat Ratna Baba Saheb celebrated at Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra…#agranews

207

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में मनाई भारत रत्न बाबा साहब की 132वीं जयंती. संगोष्ठी के जरिए बताया बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में योगदान

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की 132 वीं जन्म जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन कुलपति प्रोफ आशु रानी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो आशु रानी, मुख्य अतिथि राजेश खुराना, कुलसचिव डॉ विनोद सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ ओम प्रकाश, डॉ आनंद टाइटलर एवं अन्य उपस्थित सभी कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की। इसके बाद संगोष्ठी में बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर छात्रों तथा वक्ताओं ने विस्तृत प्रकाश डाला। एम० एस० डब्ल्यू० चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी राहुल फौजदार ने बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। एम० एस० डब्ल्यू० द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा प्रतीक्षा पचोरी एवं शिवेंद्र तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनकी सभी ने काफी सराहना की।

कुलपति प्रो आशु रानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बाबा साहब के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग या समाज विशेष के नहीं अपितु देश की एक प्रतिष्ठित धरोहर हैं । इसके अतिरिक्त महिलाओं के उत्थान में बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश खुराना ने बाबा साहब के कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान समय में बाबा साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का विकास एवं उन्नति कर्मचारियों के योगदान के बिना संभव नहीं है । कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय हम सब के प्रयासों से अपना गौरव पुनः प्राप्त करेगा।
इसके अतिरिक्त विश्विद्यालय के इतिहास में पहली बार माननीय कुलपति, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों को 88वें दीक्षांत समारोह को अति सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद के रूप में माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही कल दिनांक 15 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो रणवीर सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सह संयोजक के रूप में प्रोफ गौतम जैसवार ने उचित व्यवस्था की। कार्यक्रम का संचालन निरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर सह-संयोजक प्रोफेसर गौतम जायसवार, प्रोफेसर विनीता सिंह, डॉक्टर मोहम्मद हुसैन, डॉक्टर राजेश कुशवाहा, डॉ आनंद टाइटलर, अरविंद गुप्ता, यूनिवर्सिटी मीडिया प्रभारी पूजा सक्सेना और उनके सहयोगी तरुण श्रीवास्तव, दीपक कुलश्रेष्ठ, सहायक कुलसचिव पवन कुमार, स्टोर इंचार्ज राजेन्द्र तथा छात्रों में अरिदमन, विवेक, आदेश, सत्यम, किशन दुबे तथा सौरभ, आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!