आगरालीक्स …आगरा में खंदारी से प्रतापपुरा तक 15 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की संभावना तलाशी जा रही है। इससे एमजी रोड पर जाम नहीं लगेगा और खंदारी से सीधे प्रतापपुरा के लिए जा सकेंगे। ( Agra News: 15 KM Long Flyover from Khandari to Pratapura#Agra )
आगरा में एमजी रोड पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है इसके साथ ही मेट्रो के ट्रैक के निर्माण के चलते आधे मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाहनों का दबाव बढ़ने से एमजी रोड पर जाम की समस्या और बढ़ सकती है इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही है।
15 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर
इसके लिए खंदारी से लोहामंडी, शाहगंज होते हुए प्रतापपुरा तक 15 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की संभावना तलाशी जा रही है इसके लिए लोक निर्माण विभाग और राज्य सेतु निगम को फ्लाईओवर के सर्वे और एलाइनमेंट निर्धारित करने के लिए कहा गया है। फ्लाईओवर ओवर में बीच बीच में रास्ते बनाए जाएंगे जहां से लोहामंडी, शाहगंज सहित अन्य क्षेत्रों से वाहन चढ़ और उतर सकें।