आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कान्वेंट स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन कार से टकराई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। ( Agra News: School van hit Car in Sanjay Place#Agra)
आगरा में सोमवार सुबह एक कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को लेकर वैन संजय प्लेस से होते हुए जा रही थी, संजय प्लेस मुख्य मार्ग पर खड़ी कार में वैन ने टक्कर मार दी। वैन का आगे का हिस्सा कार के पीछे के हिस्से में लगा। इससे वैन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वैन में आगे बैठे बच्चों को चोट आई है।
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, स्थानीय लोगों की भीड़ ल गई, एक बच्चे को चोट भी लगी है।