Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 15% patients found neuropathy in heart and diabetes check-up camp in Agra…#agranews
आगराहेल्थ

Agra News: 15% patients found neuropathy in heart and diabetes check-up camp in Agra…#agranews

138

आगरालीक्स…आगरा में 412 लोगों ने हृदय व डायबिटीज जांच शिविर में अपना चेकअप कराया, इनमें 15% मरीज न्यूरोपैथी (नसों के कमजोर होने पर सुन्न होना) के निकले. डॉक्टरों ने बताए इसके उपाय

लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा लगाया गया शिविर
डायबिटीज में लापरवाही आपको न्यूरोपैथी (नसों के कमजोर होने पर सुन्न होने की समस्या) का शिकार बना सकता है। शुरुआती दौर में सावधानी बरत ली जाए तो इस समस्या को रिवर्स किया जा सकता है। लेकिन लापरवाही डायबिटीज फुट और गैंगरीन जैसी समस्या पैदा कर सकती है। लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल द्वारा वरद बल्लभ गणपति मंदिर, छलेसर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविन्द जैन के नेतृत्व में आयोजित निशुल्क हृदय व जांच शिविर में 412 मरीजों ने परीक्षण व जांचें करवाई। जिसमें 15 फीसदी मरीज न्यूरोपैथी के थे।

डॉ. अरविन्द जैन ने बताया कि 60 फीसदी मरीज डायबिटीज, 40 फीसदी मरीज डायबिटीज के कारण हृदय रोग व बीपी की समस्या लेकर पहुंचे। डायबिटीज के 15 फीसीद रोगियों में न्यूरोपैथी (नसों के कमजोर होने पर सुन्न होना) की समस्या पाई गई। जबकि ऐसे मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी थी जो लापरवाही के कारण बीच में दवा बंद करने से अनियंत्रित डायबिटीज का शिकार हो चुके हैं। कुछ मरीजों की डायबिटीज 400 से भी अधिक मापी गई। मरीजों की परीक्षण वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. वर्तुल गुप्ता, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. कौष्तुभ साने, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. तपिश साहू, डॉ. शुभम जैन, डॉ. वैभव गर्ग ने किया।

शिविर का शुभारम्भ सुनीता बंसल व समापन एसएन के प्राचार्य ने किया
शिविर का शुभारम्भ लॉयन्स क्लब की डिस्ट्रिक गवर्नर सुनीता बंसल ने फीता काटकर किया। जबकि समापन एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रति 22 वर्षों से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा लॉयन्स क्लब विशाल बधाई का पात्र है। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय बंसल, अजय गुप्ता, संजय बंसल, शिव कुमार अग्रवाल, श्याम मोहन गुप्ता, प्रमोद खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल, विष्णु गोयल, हरीश बरनवाल, कैंप चेयर पर्सन लाइन राहुल गोयल, सुमन कुमार गुप्ता, राज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नरेश जैन, क्लब कोषाध्यक्ष विजय सेठिया, अनूप गोयल, हरिमोहन गर्ग, सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विनोद गर्ग, प्रवीन बंसल, आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रामकुमार अग्रवाल, राकेश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

लाइफ स्टाइल ठीक और शुगर को कंट्रोल में रखें
मणीपाल हॉस्पीटल, दिल्ली के डॉ. तपिश साहू के पास न्यूरोपैथी व डायबिटिक फुट की समस्या से सम्बंधिक लगभग 20 मरीज पहुंचें। उन्होंने बताया कि खान-पान का परहेज, समय से दवा और नियमित वॉकिंग से आप डायबिटीज होने पर भी स्वस्थ व्यक्ति की तरह जी सकते हैं। परहेज न करने पर पैरों की नसों में रक्त संचार बाधिक हो सकता है। जिसे सुचारू बनाएं रखने के लिए डायबिटिक मरीजों का प्रतिदिन टहलना बेहत जरूरी है। अन्यथा नसें धीरे धीरे बंद होती जाती है, समस्या बढ़ने पर नौबत सर्जरी तक आ जाती है।

डायबिटीज को हराना है तो रखें एबीसीडीई का खयाल
मरीजों की परीक्षण करने वाले वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविन्द जैन ने बताया कि डायबिटीज को हराना है तो एबीसीडीई का खयाल रखें।
-ए से एचबीए1सी (डायबिटीज की तीन माह की शुगर)।
-बी से ब्लड प्रेशर।
-सी से कोलेस्ट्रोल।
-डी से डाइट।
-ई से एक्सरसाइज।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!