आगरालीक्स ….आगरा में पुलिस कर्मी के वाहन भी हो रहे चोरी, कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर आई महिला सिपाही की चौकी के सामने से स्कूटी चोरी। सीसीटीवी में स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा चोर।

आगरा में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस लाइन आवास की रहने वाली महिला सिपाही मंजू डीसीआरबी कार्यालय, कलेक्ट्रेट में तैनात है। मंजू स्कूटी से अपने घर से कलेक्ट्रेट आती है। शनिवार को वह ड्यूटी के लिए कलेक्ट्रेट स्कूटी से आई। उसने डीसीआरबी कार्यालय के पीछे पुलिस चौकी के पास अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। कुछ देर बाह ही महिला सिपाही मंजू की स्कूटी चोरी हो गई।
सीसीटीवी में एक युवक स्कूटी ले जाते दिखाई दिया
स्कूटी चोरी होने पर पुलिस ने छानबीन की, सीसीटीवी में एक युवक कलेक्ट्रेट के बाहर एसबीआई चौराहे के पास स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस स्कूटी चोर की तलाश में जुटी है।