Agra News: 151 girls were worshiped in Agra Nagar Nigam Agra on Mahanavami..#agranews
आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में 151 कन्याओं का किया पूजन. बच्चों ने डांडिया भी खेला और गिफ्ट भी मिले…
आगरा नगर निगम में आज महानवमी मनाई गई. पहली बार निगम में सफाई कर्मचारियों की 151 कन्याओं का पूजन भी किया गया और उन्हें उपहार भी दिए गए.यही नहीं बच्चों के साथ उनके परिजनों ने भी डांडिया खेला.
महानवमी पर आज सुबह 8 बजे नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की 151 कन्याओं का पूजन किया गया. उनका तिलक किया गया और हलुआ चना के साथ बैठाकर उन्हें भोजन भी कराया गया. इसके बाद बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं भी कराई गईं. डांडिया के लिए मंच भी बनाया गया जहां कन्याओं के साथ उनके परिजनों ने भी डांडिया खेला. सफाई कर्मचारियों को भी बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया.