Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Bhoomi pujan of two pilot projects done to overcome drinking water crisis in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Bhoomi pujan of two pilot projects done to overcome drinking water crisis in Agra…#agranews

291

आगरालीक्स…आगरा में लोगों को 24 घंटे मिलेगा पेजयल. 9573.15 लाख से शुरू होंगे दो पायलट प्रोजेक्ट, भूमिपूजन हुआ…जानिए कहां बन रहे ये प्रोजेक्ट और क्या होगा खास

आगरा अब जलसंकट से दूर होने की दिशा में बढ़ने लगा है। जल्द ही आगरा में अब 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति होगी। यह बातें आगरा के जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को लॉयर्स कॉलोनी स्थित न्यू सुभाष नगर फेस-1 में नगर निगम आगरा द्वारा दो पायलट प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के दौरान कहीं। 9573.15 लाख रुपये की लागत से गंगाजल परियोजना के अंतर्गत आगरा नगर निगम द्वारा सिकंदरा उत्तरी व स्वामीबाग दयालबाग जोन में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत दोनों क्षेत्र के घरों में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति होगी।

प्रोजेक्ट का भूमि पूजन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने विधि विधान से किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि आगरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चहुंओर विकास हो रहा है। आगरा में पेयजल संकट काफी पुराना है। लेकिन अब यह भी जल्द दूर होगा। सरकार द्वारा संचालित जेआईसीए सहायतित आगरा जल संपूर्ति (गंगाजल) परियोजना के अंतर्गत अभी सिकंदरा उत्तरी व स्वामीबाग दयालबाग क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। अभी इसका भूमि पूजन हुआ है, जल्द ही दोनों क्षेत्रों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होगी। इससे क्षेत्र की दस लाख से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!