Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News : PM lay foundation stone tomorrow of New Civil Enclave with capicity of holding Boeing 747, 9 Aircraft & 1400 passengers#Agra
बिगलीक्स

Agra News : PM lay foundation stone tomorrow of New Civil Enclave with capicity of holding Boeing 747, 9 Aircraft & 1400 passengers#Agra

409

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में विदेश से भी सीधे फ्लाइट आएगी, कल पीएम नरेंद्र मोदी आगरा के नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करेंगे। बोइंग 747, एयरबस 320 सहित नौ विमान खड़े हो सकेंगे। ( Agra News : PM lay foundation stone tomorrow of New Civil Enclave with capicity of holding Boeing 747, 9 Aircraft & 1400 passengers)
आगरा में देश विदेश से पर्यटक आते हैं अभी उनके लिए नियमित हवाई उड़ान की सुविधा नहीं है। खेरिया एयरपोर्ट पर सीमित उड़ान आती हैं ऐसे में आगरा में नए सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है। 34346 वर्ग मीटर जमीन पर सदर तहसील के बल्हैरा, धनौली और अभयपुरा में सिविल एन्क्लेव बनेगा। इससे यहां नौ विमान खड़े हो सकेंगे, फ्लाइट की लेडिंग और टेकआफ खेरिया एयरपोर्ट से ही होगा।

पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
नए सिविल एन्क्लेव का पीएम नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर रविवार को वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। दोपहर 2.30 बजे धनौली में नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए धनौली साइट पर शिलान्यास के लिए भव्य कार्यक्रम का इंतजाम किया गया है। जनवरी 2025 तक नए सिविल एन्क्लेव का काम शुरू हो जाएगा।


2027 तक काम होगा पूरा 1400 यात्रियों की होगी क्षमता
अभी खेरिया एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए फ्लाइट है, अभी हाल ही में शुरू हुई आगरा हैदराबाद फ्लाइट में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है कई और शहरों के लिए भी आगर से फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए आगरा में 1400 यात्रियों की क्षमता वाले सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू किया जा रहा है। इसमें 350 कार की पार्किंग, 25 वीआईपी वाहन और पांच बस की पार्किंग होगी। 2027 तक काम पूरा होगा।

सिविल एन्क्लेव का पहला चरण
1400 यात्रियों की क्षमता के लिए 34346 वर्ग मीटर में विकसित किया जाएगा
350 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी, 25 कारें वीआईपी कार की व्यवस्था होगी
5 बसें पार्किंग में एक बार में खड़ी हो सकेंगी
32 चेकइन प्वाइंट, छह एक्केलेटर ​टर्मिनल
04 एयरोब्रिज के जरिए टर्मिनल तक यात्री जाएंगे
2 कन्वेयर बेल्ट, इसमें से एक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए होगा


दूसरे चरण में ये कार्य होंगे
92.50 एकड़ में विस्तार होगा, इसमें 800 मीटर रनवे का विस्तार किया जाएगा
बोइंग 747 और एयरबस 320 खड़े हो सकेंगे
कैट 2 श्रेणी की नाइट लैंडिंग सुविधा होगी
365 मीटर लंबा और 88 मीटर चौड़ा एप्रन बनेगा
09 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!