Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: The city roads will be pothole free before Diwali. Amount of six and a half crores released…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: The city roads will be pothole free before Diwali. Amount of six and a half crores released…#agranews

340

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम का दावा—10 दिन के अंदर यानी दीपावली से पहले शहर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त. साढ़े छह करोड़ की राशि जारी. ये भी बताया कहां—कहां की सड़कें होंगी ठीक

बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों से नागरिकों को हो रही परेशानी से जल्द निजात मिलने वाली है। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दीपावली से पूर्व सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिये हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर नगर आयुक्त ने साढ़े छह करोड़ रुपये की राशि जारी भी कर दी है। टेंडर खुलने के साथ ही मरम्मत कार्य को शुरु करने के आदेश संबंधित ठेकेदारों को दिये गये हैं।

इस बार हुई भारी बारिश के चलते नगर की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण जहां नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं धूल उड़ने के कारण वायु प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। नगर निगम में मंगलवार को होने वाले मंगल दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर भी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भी क्षतिगस्त सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने के आदेश निर्गत किये जा चुके हैं। इसी के मद्देनजर नगर आयुक्त ने नगर की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए भारी भरकम राशि निर्गत की है। नगर के चारों जोन में 41 स्थानों को चिंहित कर सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये हैं।

ठेकेदारों को स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया है कि उन्हें सड़कों की मरम्मत का कार्य दीपावली से पूर्व समाप्त करना है। जिस जोन में सड़कों की मरम्मत का कार्य होना है उनमें हरीपर्वत जोन की सत्रह, ताजगंज जोन की सात, आधा दर्जन सड़कें छत्ता जोन और सर्वाधिक 11 सड़कें लोहामंडी जोन की हैं।

अभियंताओं की देखरेख में होगा मरम्मत का कार्य
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता बी एल गुप्ता ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य विभागीय अभियंताओं के पर्यवेक्षण में कराया जाएगा। इसके लिए चारों जोन में अभियंताओं को जिम्म्ेदारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि लोहामंडी जोन में होने वाले कार्यों को अवर अभियंता पवन, छत्ता जोन में अवर अभियंता इंद्रजीत और अमित सोनार, हरीपर्वत जोन में अवर अभियंता पूनम और ताजगंज जोन में होने वाले कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्म्ेादारी अवर अभियंता पवन को सौंपी गई है।

जोन वाइज होने वाले कार्य
हरीपर्वत जोन
कक्ष संख्या 28 कृष्णाबाग पार्क से कृष्णाबाग चौराहे तक,टैगोर नगर पार्क से शनिदेव मंदिर तक,कक्ष संख्या 62 अमर विहार पुलिस चौकी से नगला बघेल गुरुकृपा प्रोपर्टीे होते हुए राधे ग्रीन तक,तपन मोड़ से अनुपम बाग कालोनी, सरला बाग का मुख्य मार्ग, खंदारी चौराहे से नगला बूढी चौराहा होते हुए दयालबाग की बाउड्री तक, कक्ष संख्या 80 कमला नगर में मकान नंबर बी- 23 से मुगलरोड मुख्य मार्ग तक,कमला नगर में मुख्य मार्ग से ब्रज रसायन मिष्ठान भंडरी तक, अपोलो फार्मेसी से मकान नंबर के -27 तक,सुल्तानगंज पुलिया से राधा विहारमोड़ तक, रश्मि नगर मुख्यमार्ग, कक्ष संख्या 87 यमुना विहार तिराहे से बाबा परचूनी होते हुए नेचर रिसोर्ट तक, कक्ष संख्या 93 नेहरु नगर राधाकृष्ण मंदिर से दीवानी चौराहा तक, कक्ष संख्या 95 दीवानी चौराहे से खंदारी हनुमान मंदिर चौराहा और आरबीएस चौराहा से जेल रोड होते हुए एमएण्डटी वर्कशॉप तक,कक्ष संख्या 79 सौंठ की मंडी से श्री गिर्राज के मकान से रेलवे फाटक तक, कक्ष संख्या 33 ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ ऑफिस से सराय वेगा, खंदारी हनुमान मंदिर चौराहा से खंदारी चौराहा तक, कक्ष संख्या 95 नगवल किशोर हॉस्पीटल से गोवर्धन होटल एवं देहली गेट तक, कक्ष संख्याा 88 विनायक नगर में सैनी धर्मशाला से गौतम जी के आवास तक, कक्ष संख्या 93 नेहरुनगर, गांधी नगर एवं बजीरपुरा की मुख्य सड़कें,कक्ष संख्या 72 नगला पदी में जीतू बस वाले से गांधी ट्रस्ट मंदिर तक

ताजगंज जोन
कक्ष संख्या 39 ईदगाह से जीएमबी होकर नामनेर चौराहे तक,कक्ष संख्या 2 गुम्मट तख्त पहलवान में अम्बेडकर पार्क से कर्दम के मकान होते हुए सब्जी मंडी, कक्ष संख्या 64 चावली स्थित गीता ज्ञान स्कूल के सामने वाली रोड,कक्ष संख्या 70 मधुनगर रोड, कक्ष संख्या 77 के निखिल गार्डन से उपाध्याय फार्म हाउस तक, कृष्णा मेडीकल से पथवारी मंदिर तक और कक्ष संख्या 29 ट्रीटमेंट प्लांट से शादी लाल के मकान तक

छत्ता जोन
कक्ष संख्या 60 नगला रामबल स्थित अम्बेडकर वाटिका से एनएच के सर्विस रोड तक,कालिंदी विहार डी ब्लाक में इंण्डिया मार्ट से नगला रामबल रोड तक, कक्ष संख्या 32 कालिंदी विहार ब्लाक ए में प्रशांत से चोखे टैंट तक और और ओमनगर से बजरंग नगर चौराहा तक, कक्ष संख्या 32 कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर आगरा मोबाइल हब से एसआर बाइक रिपेयरिंग तक, कालिंदी विहार हनी रेडीमेड से आरबी डिग्री कॉलेज तक

लोहामंडी जोन
कक्ष संख्या 73 बोदला नवीशाह की दरगाह वाला मार्ग, कक्ष संख्या 31 वेैस्ट अर्जुन नगर में ब्यू वैल स्कूल से जगदीष बनबारी के मकान से होते हुए शांति डेरी तक,कक्ष संख्या 31 दषरथ कुंज शहीद पार्क के पास से एमबी शर्मा के मकान से होते हुए मुन्ना बघेल के मकान तक,दशरथ कुंज शहीद पार्क के पास से एम बी शर्मा के मकान तक, कक्ष संख्या 47 आवास विकास कालोनी में लक्ष्मी पैलेस हनुमान मंदिर के पीछे वाली रोड, सेक्टर दस में करकुंज चौराहा से नागाजी तक, कक्ष संख्या 47 आवास विकास कालौनी में सेक्टर 9 में मोहन होटल से जोनल कार्यालय तक, कक्ष संख्या 75 आवास विकास सेकटर 14,15 में सेल्फी प्वाइंट तक,कक्ष संख्या 90 शास्त्री पुरम मंे आबंतीबाई चौराहा से जोनल पार्क तक, पश्चिमपुरी में डा0 मारिया पब्लिक स्कूल के सामने का मार्ग, कक्ष संख्या 25 में गढी भदौरिया नवीन गौतम के मकान से बोदला रोड तक,कक्ष संख्या 73 अवधपुरी के तहत मुख्य मार्ग से स्कूल तक

इस बार भारी बारिश होने से शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दीपावली के त्योहार पर हम सभी अपने घरों में रंगाई-पुताई व मरम्मत कार्य कराते हैं। आगरा शहर भी सभी शहरवासियों का एक घर है। इसलिए दीपावली से पहले ही शहर को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। दीपावली तक शहर की किसी भी सड़क पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। दीपावली के त्योहार पर शहरवासियों को कोई परेशानी न हो।
हेमलता दिवाकर कुशवाह
महापौर
नगर निगम

सड़कों के मरम्मत कार्य में मानकों का खास ध्यान रखा जाए। कार्य कराते समय निर्माण सामग्री को ढक कर रखें। सुबह शाम पानी का छिड़काव करते रहंे जिससे धूल न उड़े। जांच रिपोर्ट में यदि कहीं पर ठेकेदार द्वारा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसे संबंधित कार्य को तोड़कर पुनः कराना होगा जिसका नगर निगम कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करेगा।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!