आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के कॉलेज और आवासीय संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाई गई, अब 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन। ( Agra News: 15th July last date for admission process of DBRAU, Agra#Agra)
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025- 26 से तीन वर्षीय स्नातक और चार वर्षीय स्नातक आनर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। स्नातक में प्रवेश के लिए आठ मई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं। कालेजों में प्रवेश के लिए समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन कर सकते हैं। सेंट जोंस, आगरा कालेज, आरबीएस कालेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, श्रीमती बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में स्नातक की सीटों से दो से तीन गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। मगर, निजी कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बहुत कम है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी, इसे बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय में स्नातक की सीटें
आवासीय संस्थानों में सीट -4758
कालेजों में सीट -247937
विश्वविद्यालय से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में संबद्ध् कालेज- 520