आगरालीक्स…आगरा में हुआ सामूहिक एकादशी उद्यापन. 70 जोड़ो को 26 एकादशी कथाओं का कराया गया रसपान …
सोमवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा 16वें सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने श्री बाँके बिहारी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्ष रूप किशोर बंसल एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एसबी मित्तल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समिति पिछले 10 वर्षों से असहाय एवं वह लोग जो किन्ही कारणों से एकादशी उद्यापन घर पर संपन्न नहीं करा पाते हैं उन सभी के लिए यह कार्यक्रम निरंतर करती आ रही है।

पहले दिन भगवताचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री ने 70 जोड़ो को 26 एकादशी कथाओं का रस पान कराते हुए हरि संकीर्तन, गौ पूजन व हवन एवं देव विसर्जन कराया। इसके बाद आयोजन समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया। महामंत्री ने बताया कि 20 दिसंबर को सुंदरकांड का पाठ, व्यास पूजन एवं भोजन प्रसादी के बाद आयोजन का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष रूप किशोर बंसल ने बताया की सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है।
इस दौरान संयोजक अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल, के.के. अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सतीश चन्द गोयल, रमेश चन्द वर्मा, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, रामानुज भारद्वाज, सुमन शर्मा, कुसुम बंसल, विकास बंसल(लड्डू भाई), आशोक बाबू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।