आगरालीक्स…आगरा में 17 कोरोना मरीज आज मिले. कमला नगर, दयालबाग, अवधपुरी, शाहगंज में मिले कोरोना पॉजिटिव. 4 पर्यटकों में भी कोरोना की पुष्टि
आगरा में कोरोना के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. हर रोज दहाई संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना मरीजों पर नजर रखी जा रही है और लोगों को जांच कराने की अपील भी कर रहे हैं. शुक्रवार को भी आगरा में 17 कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें कमला नगर, अवधपुरी, दयालबाग, शाहगंज जैसे क्षेत्रों से लोग शामिल हैं. इसके अलावा गुरुवार को ताजमहल देखने आए 4 पर्यटकों में भी आज कोरोना की पुष्टि हुई है.

कोरोना का पहला मामला इस साल 23 मार्च को मिला था इसके बाद से लगातार केस मिल रहे हैं. एक दिन में सर्वाधिक 28 केस मिल चुके हैं. कोरोना संक्रमित दो मरीज भर्ती हैं, इन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया. जबकि अन्य मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। वैक्सीन लगवाने से मामूली लक्षण आ रहे हैं.