Thursday , 3 September 2026
Home बिजनेस Agra News: 17th ‘Meet at Agra’ has set up a business worth Rs 18,500 crore in Agra….#agranews
बिजनेस

Agra News: 17th ‘Meet at Agra’ has set up a business worth Rs 18,500 crore in Agra….#agranews

593

आगरालीक्स…आगरा में ‘मीट एट आगरा’ ने सेट किया 18500 करोड़ का बिजनेस. शू इंडस्ट्री के सबसे बड़े फेयर में 19 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे.

फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा आयोजित 17वें ‘मीट एट आगरा’ फुटवियर ट्रेड फेयर का समापन रविवार को उत्साह, उपलब्धियों और नई संभावनाओं के साथ हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने भारत के फुटवियर उद्योग को नई दिशा दी और देश-विदेश के कारोबारियों को एक मंच पर जोड़ने में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। इस वर्ष के मेले में कुल 19,420 विजिटर्स ने भाग लिया जिनमें 8,390 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स, 1751 भावी उद्यमी एवं विद्यार्थी, और देशभर के सैकड़ों उद्योगपति शामिल रहे। इस आयोजन ने लगभग ₹18,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रखी, जो भारतीय फुटवियर सेक्टर के लिए नए स्वर्णिम युग की शुरुआत मानी जा रही है।

एफमेक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा, “तीन दिनों में 19,420 से अधिक विजिटर्स की सहभागिता अपने आप में ऐतिहासिक है। यह आयोजन न केवल व्यापारिक दृष्टि से सफल रहा और उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायक रहा है। फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग ₹18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई है, जो भारत की औद्योगिक प्रगति का स्पष्ट संकेत है।

फुटवियर सिर्फ़ एक प्रोडक्ट नहीं यह विश्व की अर्थव्यवस्था का इंजन है : पूरन डावर
डीसीएफएलआई के चेयरमैन एवं एफमेक के पूर्व अध्यक्ष श्री पूरन डावर ने कहा, फुटवियर सिर्फ़ एक प्रोडक्ट नहीं यह विश्व की अर्थव्यवस्था का इंजन है। भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा फुटवियर उत्पादक देश है। यह आयोजन दर्शाता है कि भारतीय उद्योग अब केवल अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर रहा, बल्कि खुद को विश्व नेतृत्व की पंक्ति में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

तकनीक और नवाचार का संगम – राजीव वासन
एफमेक के उपाध्यक्ष श्री राजीव वासन ने कहा, “मीट एट आगरा फुटवियर कंपोनेंट्स इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। इसने प्रतिभागियों को नई तकनीकों से परिचित कराया और उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है। यह आयोजन केवल व्यापार नहीं, बल्कि ज्ञान और नवाचार का संगम बन चुका है।”

फेयर ने उद्योग को नए अनुबंधों की दिशा दी – कैप्टन ए.एस. राणा
एफमेक के पूर्व कंटेनर कैप्टन ए.एस. राणा ने कहा, “ऐसे आयोजनों में प्रत्यक्ष खरीदारी भले ही कम होती हो, लेकिन बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स का वॉल्यूम उद्योग की आर्थिक क्षमता का प्रमाण है। लगभग ₹18,500 करोड़ के अनुबंध इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय फुटवियर उद्योग अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है।

एग्ज़ीबिटर्स को मिला सम्मान
मीट एट आगरा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एग्ज़ीबिटर्स को सम्मानित किया गया। उनकी गुणवत्ता, नवाचार और आकर्षक प्रस्तुति को सराहते हुए विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए।
बेस्ट एग्ज़ीबिटर अवार्ड – दो स्टॉल्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया
इनोवेटिव प्रोडक्ट: वीगन विस्टा (आनंद अग्रवाल)
बेस्ट स्टॉल : केएलजे – कमल जैन
मैक्सिमम फुटफॉल : जेटी सोल्स (जतिन खुराना, नितिन खुराना)
स्पेशल मेंशन: श्री ओम इंडस्ट्रीज (रोहित सबलोक, मेघना सबलोक)
बेस्ट लुकिंग स्टैंड: विकास ऑर्गेनिक – अश्वनी सिक्का
मॉडर्न टेक्निक एंड रोबोटिक्स: शशि एंटरप्राइजेज (नवीन भैया)

अगले साल 3, 4 और 5 अक्टूबर को होगा 18वां संस्करण
ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन श्री गोपाल गुप्ता ने घोषणा की कि 18वां ‘मीट एट आगरा’ अगले वर्ष 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तिथियाँ अंतरराष्ट्रीय फुटवियर कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं, ताकि विदेशी प्रतिभागियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

वैश्विक संदर्भ में भारतीय फुटवियर उद्योग
एफमेक महासचिव प्रदीप वासन ने इस मौके पर बताया कि वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में विश्व फुटवियर उद्योग का आकार लगभग 390 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच चुका है, और 2030 तक इसके 550 अरब डॉलर पार करने का अनुमान है। भारत वर्तमान में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा फुटवियर उत्पादक देश है और 10% से अधिक वार्षिक वृद्धि दर के साथ तेजी से एक्सपोर्ट हब के रूप में उभर रहा है। ‘मीट एट आगरा’ जैसे आयोजन इस विकास को गति देने वाले महत्वपूर्ण ट्रेड प्लेटफ़ॉर्म हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियानों को वास्तविक औद्योगिक सफलता में परिवर्तित कर रहे हैं।

“एक वैश्विक ट्रेड हब के रूप में आगरा की पहचान” – विजय सामा
आगरा शू फेक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा, “मीट एट आगरा केवल स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है। इसमें विभिन्न देशों के कारोबारी, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि भाग लेते हैं। इस आयोजन ने भारतीय उत्पादकों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

फुटवियर फेयर की घोषणा की
एफएएफएम अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने “मीट एट आगरा फेयर के मौके पर अप्रैल के महीने में 17, 18 एवं 19 अप्रैल 2025 को फुटवियर फेयर की घोषणा की, फुटवियर इंडस्ट्री के बी टू बी फेयर की घोषणा की ।”

“मीट एट आगरा – भारतीय उद्योगों के लिए वैश्विक मंच” – ओपिंदर सिंह लवली
सीफी (CIFI) के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओपिंदर सिंह लवली ने कहा, “मीट एट आगरा अब केवल आगरा का आयोजन नहीं, बल्कि भारत के उद्योग जगत का वैश्विक मंच बन चुका है। यह फेयर भारतीय उद्यमियों को विश्व बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने और नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर देता है। इस मौके पर सुनील जोशन, अनिरुद्ध तिवारी, चंद्र मोहन सचदेवा, माला खेड़ा, संकल्प अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे व्यवस्थाएं सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा, रोहित रैकवार आदि ने संभालीं।

तीन दिन के प्रमुख आँकड़े
कुल विजिटर्स: 19,420
पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स: 8,390
भविष्य के उद्यमी (विद्यार्थी): 1,751
संभावित कारोबार: ₹18,500 करोड़

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: The Artist Guild of UP celebrated its first foundation day with great fanfare in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना...

बिजनेस

Agra News: A delegation met the Tourism Minister regarding the Indian Wedding Industries Expo and Conclave 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की मांग. सितंबर में होने...

बिजनेस

Rising prices ahead of the festival: Prices of sugar, oil, rice, and dry fruits are steadily increasing….#agranews

आगरालीक्स…17 दिन में चीनी 46 रुपये से 65 रुपये प्रति किलो तक...

बिजनेस

Agra News: A 240-member Japanese delegation will arrive in Agra on August 20…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 20 अगस्त को आएगा 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल. आगरा में...

error: Content is protected !!