आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बीच चौराहे पर ढाई साल के जर्मन शेफर्ड डॉगी को मुंह बांधकर छोड़, तीन महीने में विदेशी नस्ल के 16 डॉगी लोगों ने छोड़े, इन डॉगी को कोई गो्द भी नहीं ले रहा है। ( Agra News: 18 month old German Shepherd rescue from water works crossing in Agra)
आगरा के वाटरवक्र्स चौराहे पर रविवार रात 11.30 ढाई साल के जर्मन शेफर्ड डॉगी का मुंह बांधकर छोड़ गया, डॉगी को रेस्क्यू कराने के बाद उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई, इसमें डॉगी पूरी तरह से स्वस्थ्य था। डॉगी को कैस्पर्स होम में रखा गया है।
3 महीने में 16 विदेशी नस्ल के डॉगी
कैस्पर्स होम की संचालिता विनीता अरोड़ा का कहना है कि तीन महीने में विदेशी नस्ल के 16 डॉगी शेल्टर होम में नए आए हैं इसमें जर्मन शेफर्ड के साथ ही लेब्राडोर, पाकिस्तानी बुली, पॉमेरियन, रॉट विलर, गोल्डन रिट्रीवर सहित अन्य प्रजाति के डॉगी हैं इन डॉगी को कोई गोद भी नहीं ले रहा है।