आगरालीक्स सीए फाउंडेशन की तैयारी कर रहे छात्र और उसके दोस्त की दिल्ली में कार की टक्कर से मौत। ( Agra News: 18 year old student & his friend died in accident#Agra)
आगरा के बाह के जरार के रहने वाले दिनेश बघेल नमकीन बनाने वाली कंपनी में दिल्ली के शाहबाज डेयरी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके 18 साल के बेटे यशोधन सीए फाउंडेशन की तैयारी कर रहे थे, शुक्रवार को उनके दोस्त की बहन की शादी थी।
परिवार में मचा कोहराम
यशोधन से हलवाई ने पनीर और टमाटर लाने के लिए कहा , यशोधन अपने दोस्त अंश के साथ बाइक से पनीर और टमाटर लेने गए थे। तेज स्पीड कार ने दोनों को चपेट में ले लिया, यशोधन और अंश दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।