आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आएंगे 12 जिलों के 19 हजार युवा. 1 से 19 अप्रैल तक चलेगी भर्ती
आगरा के सदर स्थित एकलव्य स्टेडियम को में 1 अप्रैल से 19 अप्रैल तक यहां अग्निवीर भर्ती रैली होने जा रही है जिसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित यूपी के 12 जिलों के 19 हजार युवा शामिल होंगे. 31 मार्च से ही युवाओं का आगरा में पहुंचना शुरू हो जाएगा. रात 12 बजे से ही जांच के बाद युवाओं को स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा. कड़ी सुरक्षा होगी, दलालों पर होगी नजरसेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि रैली में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी. भर्ती के दौरान भारतीय सेना की एजेंसियां भी सक्रिय रहेंगी जो कि दलालों पर नजर रखेंगी. सेना द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी पोस्टर लगाए जाएंगे. स्टेडियम रोड की एक लेन को बंद किया जा सकता है. कुछ देर के लिए दूसरी लेन भी बंद हो सकती है. भर्ती में शारीरिक जांच के अलावा 1600 मीटर की दौड़ होगी. यह दौड़ सुबह पांच बजे से शुरू होगी.