आगरालीक्स…आगरा के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी. जलकल विभाग ने बताई वजह और लोगों से की ये अपील
आगरा के आवास विकास, बोदला, पश्चिमपुरी, दीप नगर, राहुल नगर सहित कई इलाकों में दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी. जलकर विभाग की ओर से आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 2 स्थित जोनर पंपिंग स्टेशन में बनी टंकी और जलाशय की सफाई की जाएगी जिसके कारण जलापूर्ति बाधित रहेगी. जलकर विभाग ने 28 मार्च की शाम और 29 मार्च को पूरे दिन पानी की आपूर्ति न होने की जानकारी साझा की है.लोगों से की अपील
जलकल महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि 28 मार्च की सुबह जलापूर्ति के दौरान अपनी दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रख लें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो टैंकर से भी पानी पहुंचाया जाएगा. इसके लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800—2702722और कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर संपर्क कर सकते हैं.