आगरालीक्स …..आगरा में अब बच्चों को दिए जा रहे मोटा अनाज यानी मिलेट्स के बिस्किट।

आगरा में रविवार को आरबीएस ओडोटोरियम, आगरा में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य (महिला एवं बाल विकास विभाग) की अध्यक्षता में ’’पोषण पखवाड़ा’’ का आयोजन किया गया, जिसमें मा0 मंत्री जी द्वारा मोटे अनाज (मिलेट्स) को प्रोत्साहित करने हेतु लाभार्थियों को प्रेरित किया गया, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो सके। बाल विकास परियोजना बिचपुरी में कुपोषित बच्चों हेतु 19680 पैकेट (मिलेट्स) बिस्किट की आपूर्ति करायी गयी, जिसमें से 20 बच्चों को कार्यक्रम के दौरान वितरण किया गया शेष का वितरण आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से लाभार्थियों को किया जायेगा। पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ के दौरान सेव द चिल्ड्रेन ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल सामग्री, ईसीसीई किट, गतिविधि पुस्तकें, स्टेशनरी के वितरण के साथ कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया है। संस्था द्वारा आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के 15 आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकत्री को हाथ धोने के स्टेशन और स्टील स्टोरेज ट्रंक वितरित किए गये। संस्था के माध्यम से सभी 15 आंगनवाड़ी केंद्रों में बाहरी और आंतरिक भौतिक वातावरण का सुधार किया गया है ताकि केंद्रों में रचनात्मक शिक्षण माहौल के माध्यम से आनंदपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। सीखने के माहौल को और अधिक बच्चों के अनुकूल वातावरण में बदलने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मत की गयी है। कार्यक्रम में 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा में चयनित 20 बच्चों को पुरस्कृत करते हुये प्रमाण पत्र वितरण किया गया।