आगरालीक्स ….आगरा में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने पर हाईवे पर प्रदर्शन से जाम, अफरा तफरी में 31 कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता सहित 65 के खिलाफ मुकदमा। गंभीर धाराएं लगाई गईं।

आगरा में शनिवार को कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में अब्बू उल्लाह दरगाह के पास नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया था, कार्यकर्ता हाईवे पर बैठ गए थे। इससे जाम लग गया, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हाईवे से घसीट कर हटाया था। कार्यकर्ता पुतला फूंकने लगे, इसे लेकर भी तकरार हुई थी।
31 नामजद सहित 30 35 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस और एनएसयूआई के 31 कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 30 35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में पुलिस ने 7 क्रिमिनल लॉ के साथ ही धारा 147, 188, 332, 341 में मुकदमा दर्ज किया है।
मुकदमे में किए गए नामजद
थाना न्यू आगरा में दर्ज किए गए मुकदमे में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सतीश सिकरवार छात्र नेता, मथुरा प्रसाद, रामनाथ सिंह सिकरवार, गौरव शर्मा, शानू खान, अतुल कुमार, चंद्रमोहन पाराशर, अश्वनी कुमार, अजहर, जर्नादन कुशवाहा, अमित दीक्षित, हेमंत चाहर, रघुवीर सिंह, ओमहरी, नितिन वर्मा, जीतू, राघवेंद्र सिंह, अमित सिंह, राहुल चतुर्वेदी, अंकुश गौतम, विनोद जरारी, राहुल तोमर, वुराहन शम्सी, नरेश सिकरवार, संतोष कुमार, रविंद्र जादौन, देवेंद्र कुमार चिल्लू, लोकेश यादव, अनिल सूर्यवंशी, सूरज व 36 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।