Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Hotel rooms below Rs 1,000 will be taxed at 12% GST, protest started in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Hotel rooms below Rs 1,000 will be taxed at 12% GST, protest started in Agra…#agranews

113

आगरालीक्स…आगरा घूमने आ रहे हैं या आगरा से कहीं घूमने जा रहे हैं तो अब बजट होटलों में 1000 रुपये तक के कमरों पर भी लगेगा 12% जीएसटी. विरोध शुरू

अगर आप आगरा घूमने आ रहे हैं या फिर आगरा से कहीं दूर घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो जेब ढीली करने के लिए तैयार रहिए क्योंकि अब बजट होटलों के कमरों के किराये पर भी जीएसटी लागू किया जा रहा है. सरकार द्वारा अब 18 जुलाई से एक हजार रुपये तक के कमरों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लागू करने का निर्णय लिया गया है. आगरा सहित देश के बजट क्लास होटलों के संचालकोंने इसका विरोध का ऐलान कर दिया है. उनका मानना है कि नई व्यवस्था उनके लिए सिर दर्द तो बढ़ाएगी ही, छोटे कारोबारियों के खर्चे बढ़ने से बचत खत्म हो जाएगी. बता दें कि अब तक होटलों के एक हजार रुपये तक के कमरां पर कोई जीएसटी नहीं था लेकिन अब 12 प्रतिशत जीएसटी देना होगा.

इस संबंध में आगरा के होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश वाधवा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र भी भेजा है. इसकी प्रतिलिपि उन्होंने देश के पर्यटन मंत्री, प्रदेश के पर्यटन मंत्री के साथ देश और प्रदेश के वित्त सचिव को भी की है. रमेश वाधवा के अनुसार कोरोना काल में भारत का पर्यटनव्यवसाय विशेष रूप से होटल व्यवसाय को ही सर्वाधिक क्षति पहुंची है. अभी पर्यटन व्यवसाय संभल भी नहीं पाया है कि सरकार द्वारा छोटे बजट क्लास होटलों पर जीएसटी का कुठाराघात किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में छोटे होटल व्यवसाइयों का व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा.

उनका कहना है कि बजट क्लास होटलों पर जीएसटी लागू होने से पर्यटक और होटल व्यवसाई के बीच विवाद भी हो सकता है. ऐसे में मजबूरन होटल व्यवसाई को अपनी जेब से ही उस टैक्स को भरना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में छोटे होटल व्यापारी बड़ी मुश्किल से अपना व्यापार चला पा रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि एक हजार रुपये की बजाए 2500 रुपये तक के कमरों पर जीएसटी लागू न किया जाए जिससे कि पर्यटक एवं होटल वयवसाई के बीच मधुर संबंध बने रहे. रमेश बाधवा ने इसकी प्रति केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद राजकुमार चाहर को भी भेजी है.

आगरा में बजट क्लास 400 होटल
रमेश वाधवा के अनुसार आगरा में फिलहाल 650 से अधिक होटल, पेइंग गेस्ट, गेस्ट रूम संचालित हैं, लेकिन बजट क्लास होटल आगरा में करीब 350 से 400 हैं. उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी लागू होता है तो आगरा के पर्यटन को इससे बड़ा झटका लगेगा जो कि अभी तक कोरोना से ठीक से उबर भी नहीं पाया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

error: Content is protected !!