आगरालीक्स…आगरा के जोनल पार्क में शुरू हुआ सबसे बड़ा योग समारोह. पांच दिन तक 40 सोसाइटी के लोग यहां करेंगे योग.
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा विकास मंच और ज़ोनल पार्क मित्र मंडल के सयुंक्त आयोजन में फतेहाबाद रोड आगरा स्तिथ ज़ोनल पार्क में आज पंच दिवसीय योग समारोह का मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के पहले सत्र में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख योग गुरु वी पी शुक्ला और योगाचार्य वी के आर्या के नेतृत्व में योग साधक रमन गुप्ता, जी.एल. तोमर, दीपक अग्रवाल ,देवकी नन्दन शास्त्री, संध्या रानी सहित सैकड़ों लोगों ने योग किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आये इंडिया सम्मिट के चेयरमैन और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी सभी के साथ योग किया और कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति के जीवन शैली में शामिल होने से तन मन सुंदर बनता है।

दूसरे सत्र में उदयपुर से आये फिट इंडिया के गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पूर्वा जैन, कविता जैन, विकास राजपूत, विकास महावर सहित सैकड़ों बच्चो और महिलाओ ने संगीत और नृत्य के साथ योगा किया। दूसरे सत्र में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने स्वंय नृत्य के साथ योग करते हुए सभी साधकों में ऊर्जा का संचार किया और आगरा विकास मंच और जोनल पार्क मित्र मंडल के इस अनूठे आयोजन की प्रशंसा करते हुए पांचों दिन समारोह में आने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन समारोह के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने किया।दोनो संस्थाओं के अध्यक्ष राजकुमार जैन, लाल सिंह धाकरे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम समन्वयक शिवकुमार प्रमुख ,संयोजक सुनील कुमार जैन ने सभी नागरिकों से 17 से 21 जून तक प्रतिदिन 6 से 7:30 बजे तक ज़ोनल पार्क में आने की अपील की। इस भव्य आयोजन की व्यवस्था डॉ वी. के. शर्मा, सन्देश जैन, दीपक जैन , राघवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, उदयपाल जादौन, शशिकांत पाराशर , विष्णु अरेला, सीताराम शर्मा, हरिओम चौहान, राजीव ठाकुर, उमेश वर्मा,विपिन लोधी,सक्षम धाकरे आदि वोलियन्टर ने महोत्सव की व्यवस्था संभाली।