Saturday , 27 June 2026
Home आगरा Agra News: 200 women doctors came out in yellow sarees giving the message of awareness about menopause…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 200 women doctors came out in yellow sarees giving the message of awareness about menopause…#agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में 200 महिला डॉक्टर्स पीली साड़ी में मीनोपॉज के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए निकली. कहा—मीनोपॉज अंत नहीं शुरुआत है, जीवन का बस एक पड़ाव है…

चलो मिलाएं चाल से चाल, मीनोपॉज से करें कदमताल…, मीनोपॉज से कैसा घबराना, उचित आहार, नियमित व्यायाम दोस्तों के साथ खुलकर मुस्कुराना…, जैसे स्लोगन लिखी हाथाें में तख्तियां थामें दुनिया को प्रेम का संदेश देने वाले ताजमहल के साये तले स्त्री रोग विशेषज्ञों ने जागरुकता रैली निकाली। शुक्रवार को भाेर की पहली किरण के साथ ताजमहल के पार्श्व में स्थित शिल्पग्राम से नॉर्थ जोन इंडियन मीनाेपॉज सोसायटी के तत्वावधान में जागरुकता रैली निकाली गई।

मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 200 महिला चिकित्सक पीली साड़ी में मीनोपॉज के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए निकली। सोसायटी की चैयरपर्सन डॉ आरती मनोज और सचिव डॉ रत्ना शर्मा ने बताया कि रैली का समापन चौपाटी, फतेहाबाद रोड स्थित सेल्फी पॉइंट पर हुआ। यहां मीनोपॉज के तनाव से मुक्ति का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े गए। समापन “मीनाेपॉज का सफर, दो कदम अपने लिये” थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक से हुआ। डॉ सीमा सिंह, डॉ संगीता चतुर्वेदी, डॉ अर्चना सिंघल, डॉ अनीता भारद्वाज, डॉ संगीता मल्होत्रा आदि ने भाव पूर्ण अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सहचेयरपर्सन डॉ रिचा सिंह, सांइटिफिक चैयरपर्सन डॉ सविता त्यागी, डॉ शिखा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ संगीता चतुर्वेदी, कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ सुभाषिनी गुप्ता, डॉ प्रतिभा दीक्षित, डॉ सीमा सिंह, डॉ नीलम रावत, डॉ निधि बंसल, डॉ अमन प्रिया, डॉ भारती बंसल, डॉ केया पारशर जैन, डॉ प्रिया सरीन, डॉ नमिता शिरोमणी, डॉ अंजली वोहरा, डॉ मोनिका कोहली, डॉ कामिनी खुराना, डॉ रेनू महेंद्र, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अर्चना सिंघल, डॉ सुधा बंसल, डॉ रुचिका गर्ग, माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष दीपिका डॉ प्रवीन गुप्ता, रूपम गुप्ता, शाेभिनी गुप्ता, आकांक्षा शर्मा, पूनम जौहर, प्रीति गुप्ता, नीरू आहुजा, कल्पना श्रीवास्वत आदि उपस्थित रहीं।

आज और कल जुटेंगे शहर में 300 स्त्री रोग विशेषज्ञ
दो दिवसीय नॉर्थ जोन आईएमएस कॉन होटल क्लार्क शिराज में 28 और 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त हड्डी रोग, न्यूरो फीजिशियन और यूरो सर्जन, यूरो फिजिशियन और सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक आदि भी अपना मार्गदर्शन देंगे। कॉन्फ्रेंस में उप्र के अलावा गुजरात, चैन्नई, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उड़िसा, जम्मू आदि प्रदेशाें से करीब 300 डॉक्टर्स मौजूद रहेंगे। कॉन्फ्रेंस तीन सत्र और पांच पैनल में होगी। जिसमें मीनोपॉजल हार्मोन थैरेपी, स्क्रीनिंग आदि होंगे। विभिन्न प्रदेशाें के 30 से ज्यादा पीजी छात्र शाेध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सत्रों के मध्य प्रश्नोत्तरी होगी, जिसमें 25 रेजिडेंस और सीनियर डॉक्टर्स भाग लेंगे। प्रतिदिन पांच पैनल होंगे जिसमें सिम्पोजियम, समय से पूर्व मीनोपॉज, प्लेनरी एवं कीनोट एड्रेस होंगे। आगरा समेत अन्य प्रदेश से आए विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 28 अक्टूबर की सायं 6:30 बजे विधिवत उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 29 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक विभिन्न सत्र होंगे और 4 बजे से पब्लिक फोरम के अन्तर्गत डॉ पुष्पा सेठी, डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ सरोज सिंह, डॉ आरती गुप्ता, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ विशाल सिन्हा, डॉ रश्मि चाहर खंडेलवाल विभिन्न विषयों पर जागरूक करेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

आगरा

Student from Hathras dies after falling from coaching hostel building in Lucknow…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…हाथरस के छात्र की लखनऊ में कोचिंग के हॉस्टल की बिल्डिंग से...

आगरा

Agra Live News: Fierce protests against Swami Prasad Maurya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन. युवक को...

आगरा

Agra Live News: A devotional evening was held at the Khatu Shyam Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर में हुई भक्ति संध्या. श्याम...

error: Content is protected !!