आगरालीक्स…आगरा में सिपाही ‘सलमान खान’ रात को दो बजे अपने साथ ले गया युवती को. परिजन तलाशते रहे पर उन्होंने…
आगरा के थाने में तैनात एक सिपाही कस्बे की ही एक युवती को अपने साथ ले गया. रात को करीब दो बजे वह युवती को मेरठ ले गया. युवती के परिजन इन दोनों को तलाशते रहे और इसकी सूचना थाने में भी दी. इसके बाद सिपाही की तलाश की गई. जब तक इनके बारे में कुछ पता चलता सिपाही और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली है. आगरा में पुलिस सिपाही के खिलाफ शिकायत के आधार पर जरूरी कार्रवाई कर रही है.
ये है पूरा मामला
मामला पिनाहट का है. थाना पिनाहट में सिपाही सलमान खान तैनात है. वह गुरुवार रात करीब दो बजे कस्बे के मोहल्ला चांदनी चौक में रहने वाली एक युवती को अपने साथ प्रेम संबंध के चक्कर में ले गया. सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को तलाशा. न मिलने पर थाना पिनाहट में आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने जब इनकी तलाश की तो पता चला कि वह रात को एक भाड़े की कार के जरिए युवती को मेरठ ले गया. बताया जाता है कि मेरठ में इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है. आगरा में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी.