आगरालीक्स …आगरा में आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने एसएसपी के पद पर ज्वाइन कर लिया। आगरा से पहले 2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी मेरठ में एसएसपी थे। उन्होंने मंगलवार को आगरा पहुंचकर चार्ज ग्रहण किया। बुधवार से वे एसएसपी कार्यालय में सुबह से जन सुनवाई करेंगे।
2010 बैच के आईपीएस प्रभाकर चौधरी मूलरूप से अंबेडकर नगर, यूपी के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विवि से बीएससी के बाद लॉ की, 2010 में आईपीएस बने। आईपीएस प्रभाकर चौधरी कई जिलों में तैनात रह चुके हैं।

आगरा में रहे एएसपी
आईपीएस प्रभाकर चौधरी 2013 14 में आगरा में एएसपी रहे हैं, उन्होंने सीओ लोहामंडी के रूप में काम किया और कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया था।